अमेरिकी एयरलाइंस की चेतावनी, 5G शुरू होते ही कैंसल करनी पड़ सकती हैं हजारों फ्लाइट्स

एक दिन में 1100 से अधिक उड़ानों को रद्द, डायवर्ट या लेट करना पड़ सकता है। इसकी वजह से करीब एक लाख यात्रियों पर असर होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जनवरी 2022 15:03 IST
ख़ास बातें
  • AT&T और Verizon, अमेरिका में 5जी सर्विस को शुरू करने के लिए तैयार हैं
  • इसके साथ ही ‘आपात’ एविएशन संकट की चेतावनी दी गई है
  • 5जी की वजह से एयरप्‍लेन के उपकरणों में असर की बात कही जा रही है

लेटर भेजने वाली कंपनियों के ग्रुप इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार किया है।

अमेरिका में 5G सर्विसेज शुरू होने के साथ ही ‘आपात' एविएशन संकट की चेतावनी दी गई है। अमेरिका की पैसेंजर और कार्गो विमान कंपनियों के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव्‍स ने 5जी सर्विस शुरू होने के 36 घंटों में ‘संकट' आने की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि AT&T और Verizon, अमेरिका में 5जी सर्विस को शुरू करने के लिए तैयार हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकन एयरलाइंस, डेल्टा एयर लाइन्स, यूनाइटेड एयरलाइंस, साउथवेस्ट एयरलाइंस समेत दूसरी कंपनियों के अधिकारियों ने एक पत्र में लिखा है कि जब तक हमारे मेन सेंटर, उड़ान भरने के लिए क्‍लीयर नहीं हो जाते, तब तक उड़ाने शुरू नहीं हो पाएंगी। 

पत्र में लिखा गया है कि एक दिन में 1100 से अधिक उड़ानों को रद्द, डायवर्ट या लेट करना पड़ सकता है। इसकी वजह से करीब एक लाख यात्रियों पर असर होगा। सोमवार देर रात एयरलाइंस कंपनियां इस बात पर विचार कर रही थीं कि क्या बुधवार को अमेरिका में आने वालीं कुछ इंटरनैशनल फ्लाइट्स को कैंसल करना शुरू किया जाए।
पत्र में UPS एयरलाइंस, अलास्का एयर, एटलस एयर, जेटब्लू एयरवेज और फेडेक्स एक्सप्रेस के भी साइन हैं। लिखा गया है कि यह कदम तत्‍काल उठाए जा रहे हैं। वाइट हाउस के नेशनल इकॉनमिक काउंसिल के डायरेक्‍टर ब्रायन डीज, ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी पीट बटिगिएग, FAA एडमिनिस्‍ट्रेटर- स्टीव डिक्सन और फेडरल कम्‍युनिकेशंस कमिशन (FCC) की अध्यक्ष जेसिका रोसेनवर्सेल को भी यह लेटर भेजा गया है। 

लेटर भेजने वाली कंपनियों के ग्रुप इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार किया है। सरकारी एजेंसियों की ओर से भी फौरन कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। 
Advertisement

गौरतलब है कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एक चेतावनी दी है। इसके मुताबिक 5जी की वजह से एयरप्‍लेन के संवेदनशील उपकरण जैसे- altimeters असर पड़ सकता है। इसकी वजह से लो-विजिबिलिटी ऑपरेशंस में काफी परेशानी आ सकती है। 

AT&T और Verizon ने पिछले साल 80 बिलियन डॉलर (लगभग 5,95,040 करोड़ रुपये) की नीलामी में लगभग सभी सी-बैंड स्पेक्ट्रम जीते थे। दोनों कंपनियों ने इस साल 3 जनवरी को लगभग 50 हवाई अड्डों में बफर जोन बनाने पर सहमति व्यक्त की थी। कंपनियां 5जी सर्विस शुरू करने में दो हफ्तों की देरी करने पर भी सहमत हुई थीं। अब यह टाइम पीरियड भी खत्‍म हो गया है, लेकिन विमान कंपनियों की चिंता अब भी बनी हुई है। 
Advertisement

एयरलाइंस कंपनियां कुछ प्रमुख हवाई अड्डों पर हवाई अड्डे के रनवे के लगभग 2 मील (3.2 किमी) के दायरे में 5G नहीं लागू करने के लिए कह रही हैं। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाने की मांग की जा रही है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  5. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  6. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  7. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  8. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.