Amazon, Microsoft सरकार को हर साल लगा रहीं 3000 करोड़ रुपये का चूना- COAI

एसोसिएशन का कहना है कि इसके कारण सरकार, और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को हर साल लगभग 3000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 नवंबर 2023 19:29 IST
ख़ास बातें
  • SMS के लिए Whatsapp, Telegram जैसे ऐप्स का इस्तेमाल
  • सेल्युलर ऑपरेटर एसोसिएशन ने आपत्ति जताई
  • वॉट्सऐप और टेलीग्राम को अवैध प्लेटफॉर्म घोषित करने की मांग

Amazon, Microsoft जैसे टेक दिग्गजों के खिलाफ शिकायत दर्ज

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon समेत टेक दिग्गज Microsoft को लेकर भारत के सेल्युलर ऑपरेटर एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है। दरअसल, कुछ समय पहले तक Amazon के डिलीवरी अपडेट्स मोबाइल फोन पर SMS के जरिए प्राप्त होते थे, लेकिन अब कंपनियां इसके लिए Whatsapp, Telegram जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर रही हैं जो कि नियमों के विरुद्ध बताया गया है, और देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा बताया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने टेलीकॉम सेक्रेटरी नीरज मित्तल को एक पत्र लिखकर Amazon, Microsoft जैसे टेक दिग्गजों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है कि ये कंपनियां अवैध तरीके से कस्टमर्स तक डिलीवरी अपडेट पहुंचा रही हैं। पहले जो अपडेट SMS के जरिए आता था, अब वह Whatsapp और Telegram के जरिए भेजा जा रहा है, जो कि अवैध तरीका है। सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया Airtel, Reliance Jio और Vodafone-Idea से मिलकर बना है। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, ET ने एसोसिएशन द्वारा लिखा गया 31 अक्टूबर का पत्र देखा है।  

एसोसिएशन का कहना है कि इसके कारण सरकार, और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को हर साल लगभग 3000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन ने कहा है कि ये कंपनियां एसएमएस भेजने के लिए कानूनी रास्ते के इस्तेमाल से बच रही हैं। यह लाइसेंसिंग व सेफ्टी नियमों का उल्लंघन है जिससे सरकार को रिवेन्यु का नुकसान हो रहा है। साथ ही कहा गया है कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। 

रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल यानी 2022-2023 में इस तरह के कमर्शियल एसएमएस से होने वाला रिवेन्यु 2500 करोड़ रुपये था। अगर कंपनियां वॉट्सऐप और टेलीग्राम से डिलीवरी अपडेट मैसेज भेजने लगीं तो टेलीकॉम ऑपरेटर्स को इससे बड़ा नुकसान होगा। पत्र में एसोसिएशन ने मांग की है कि कमर्शिअल मैसेज भेजने के लिए वॉट्सऐप और टेलीग्राम को अवैध प्लेटफॉर्म घोषित किया जाए। भारत में इस तरह के मैसेज पर 0.13 रुपये चार्ज लगता है। जबकि ग्लोबल मैसेज पर 4 से 4.5 रुपये प्रति अलर्ट का चार्ज लगता है। एसोसिएशन के अनुसार कंपनियां इसी लागत से बचना चाहती हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: COAI, Amazon, Microsoft, COAI Reliance Jio, Airtel, Vodafon idea

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.