भारत में मुफ्त इंटरनेट मुहैया कराने की योजना बना रही है यह चीनी कंपनी

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 7 फरवरी 2017 19:02 IST
ख़ास बातें
  • अलीबाबा, फेसबुक के बाद ऐसा करने वाली दूसरी कंपनी बन सकती है
  • मुफ्त इंटरनेट के लिए टेलीकॉम कंपनियों से हो रही है बातचीत
  • ख़बर है कि अभी अलीबाबा अपने प्लान पर काम ही कर रही है
चीन की इंटरनेट कंपनी अलीबाबा जल्द ही भारत में मुफ्त इंटरनेट मुहैया करा सकती है। अलीबाबा सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के बाद ऐसा करने वाली दूसरी कंपनी हो सकती है। नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी देशभर में मुफ्त इंटरनेट मुहैया कराने के लिए टेलीकॉम कंपनियों और वाई-फाई प्रदाताओं से बातचीत कर रही है।

अलीबाबा मोबाइल बिज़नेस के ओवरसीज़ बिज़नेस के प्रेसिडेंट जैक हुआंग ने बिज़नेस इनसाइडर इंडिया को कहा, "हम उन मौकों के बारे में ज़रूर विचार करें जिसमें हमें सर्विस प्रोवाइडर या वाई-फाई प्रोवाइडर के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा। हमारी कोशिश यूज़र के लिए डेटा की कीमत कम करनी होगी और कनेक्टिविटी भी पहले की तुलना बेहतर होगी। वाई-फाई प्रोवाइडर से भी हमारी बातचीत हो रही है।"

ख़बर है कि अभी अलीबाबा अपने प्लान पर काम ही कर रही है। इस संबंध में वह कई भावी साझीदारों से बातचीत भी कर रही है। चीनी कंपनी की योजना कमज़ोर कनेक्टिविटी वाले राज्यों में इंटरनेट सेवा मुहैया कराने की है। हुआंग ने कहा, "हमारा मानना है कि भारत में सभी राज्यों में कनेक्टिविटी की समस्या नहीं है। इसलिए हम उन राज्यों पर ध्यान केंद्रित रखेंगे जहां पर कनेक्टिविटी की समस्या है। हम सबसे पहले मौज़ूदा ग्राहकों की ज़रूरतों का विश्लेषण करेंगे जिन्हें इन सेवाओं की ज़रूरत है।"

बता दें कि अलीबाबा पहली कंपनी नहीं है जिसने भारत में मुफ्त इंटरनेट मुहैया कराने के बारे में सोचा है। इससे पहले फेसबुक ने Internet.org और फ्री बेसिक्स प्रोजेक्ट के ज़रिए भी कुछ ऐसा ही करना चाहा था। हालांकि, नेट निरपेक्षता के सिद्धांतों के कारण फेसबुक की योजना को करारा झटका लगा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Internet, Alibaba, UCWeb
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.