एयरटेल का 995 रुपये वाला प्रीपेड पैक 180 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल के लिए

मोबाइल रीचार्ज से लंबे वक्त तक छुट्टी चाहिए तो आपको एयरटेल का नया अनलिमिटेड प्रीपेड पैक भाएगा। इस टेलीकॉम कंपनी ने 995 रुपये का पैक लॉन्च किया है। इसमें यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है, रोमिंग में भी। 180 दिनों की वैधता वाले इस पैक में ग्राहकों को हर महीने 1 जीबी 3जी/4जी डेटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 1 मार्च 2018 14:03 IST
ख़ास बातें
  • यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है, रोमिंग में भी
  • 180 दिनों की वैधता वाले इस पैक में हर महीने 1 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा
  • इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजने की भी सुविधा होगी

एयरटेल प्रीपेड

मोबाइल रीचार्ज से लंबे वक्त तक छुट्टी चाहिए तो आपको एयरटेल का नया अनलिमिटेड प्रीपेड पैक भाएगा। इस टेलीकॉम कंपनी ने 995 रुपये का पैक लॉन्च किया है। इसमें यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है, रोमिंग में भी। 180 दिनों की वैधता वाले इस पैक में ग्राहकों को हर महीने 1 जीबी 3जी/4जी डेटा दिया जाएगा। इस तरह से कुल डेटा 6 जीबी होगा। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजने की भी सुविधा होगी। वैसे, एयरटेल के बाकी अनलिमिटेड वॉयस कॉल पैक एक सीमा के साथ आते हैं। लेकिन 995 रुपये के रीचार्ज पैक में कोई सीमा नहीं है। यह ऑफर दिल्ली-एनसीआर, तेलंगाना, तमिलनाडु और अन्य टेलीकॉम सर्कल के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

एयरटेल का नया 995 रुपये वाला पैक उन यूज़र के लिए है जो फोन पर बहुत ज़्यादा बातें करना पसंद करते हैं। दूसरी तरफ, इस पैक के साथ मिलने वाला डेटा निराश करेगा। क्योंकि एयरटेल के ज़्यादातर अनलिमिटेड पैक हर दिन 1 जीबी 3जी/4जी डेटा की सुविधा के साथ आते हैं।
Advertisement

इस पैक की कीमत एयरटेल के 999 रुपये वाले प्रीपेड पैक के आसपास ही है। यह रीचार्ज पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 मैसेज प्रति दिन और 60 जीबी 3जी/4जी डेटा के साथ आता है। पैक की वैधता 90 दिनों की है। भले ही इस पैक की वैधता कम हो, लेकिन यूज़र को इस्तेमाल के लिए ज़्यादा डेटा मिलता है। 999 रुपये वाले एयरटेल पैक की सीधी भिड़ंत रिलायंस जियो के 999 रुपये वाले प्रीपेड पैक से ही है। इसके फायदे एयरटेल पैक वाले ही हैं। हालांकि, जियो के प्लान में अनलिमिटेड कॉल की कोई सीमा नहीं होती और ग्राहकों को जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो का 6 महीने वाला पैक 1,999 रुपये का है।

जब से रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखा है, एयरटेल पर भी ग्राहकों के लिए ज़्यादा से ज्यादा फायदे वाले रीचार्ज पैक पेश करने का दबाव रहा है। हाल ही में एयरटेल ने अपने 198, 448 और 509 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अपग्रेड किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel 995, India, Prepaid Pack, Reliance Jio, Telecom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.