• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel Xstream Premium OTT सर्विस भारत में लॉन्च, 15 भारतीय और ग्लोबल OTT प्लेटफॉर्म का मिलेगा एक्सेस

Airtel Xstream Premium OTT सर्विस भारत में लॉन्च, 15 भारतीय और ग्लोबल OTT प्लेटफॉर्म का मिलेगा एक्सेस

इस प्लेटफॉर्म पर SonyLiv, Lionsgate Play, Eros Now, ManoramaMax, Hoichoi, Ultra, Epic On, ShortsTV, KLIKK, Divo, Dollywood Play, Namma Flix, Docubay, ShemarooMe और Hungama Play की 10,500 से ज्यादा फिल्में और टीवी शो देखे जा सकते हैं।

Airtel Xstream Premium OTT सर्विस भारत में लॉन्च, 15 भारतीय और ग्लोबल OTT प्लेटफॉर्म का मिलेगा एक्सेस
ख़ास बातें
  • वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की कीमत 149 रुपये प्रति महीना है
  • इसमें मिलेगा SonyLiv, Eros Now, Shorts TV कॉन्टेंट का एक्सेस
  • वार्षिक प्लान की कीमत 1,499 रुपये है
विज्ञापन
Airtel Xstream Premium ओवर-द-टॉप (OTT) स्ट्रीमिंग सर्विस को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। भारतीय टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर का दावा है कि नई ओटीटी सर्विस 15 भारतीय और ग्लोबल ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा कॉन्टेंट एक्सेस प्रदान करेगी, जिसमें SonyLIV, Eros Now, Shorts TV आदि शामिल है। इस इंटीग्रेशन को लेकर यह भी कहा गया है कि यह 10,000 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शो का एक्सेस एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करेगा। इसके अलावा, एयरटेल का कहना है कि वह Xstream Premium यूज़र्स के लिए सिंगल ऐप, सिंगल सब्सक्रिप्शन और सिंगल साइन-इन एक्सपीरियंस लाई है। एयरटेल के नए ओटीटी के कॉन्टेंट को Xstream set-top बॉक्स के जरिए स्मार्टफोन, टैबलेट्स और लैपटॉप पर देखा जा सकता है।

Airtel की नई Xstream Premium ओटीटी सर्विस को भारत में गुरुवार को लॉन्च किया गया है। भारतीय टेलीकॉम प्रोवाइडर द्वारा प्रदान की जाने वाली वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की कीमत 149 रुपये प्रति महीना और 1,499 रुपये वार्षिक है। इस प्लेटफॉर्म पर SonyLIV , Lionsgate Play, Eros Now, ManoramaMax, Hoichoi, Ultra, Epic On, ShortsTV, KLIKK, Divo, Dollywood Play, Namma Flix, Docubay, ShemarooMe और Hungama Play की 10,500 से ज्यादा फिल्में और टीवी शो देखे जा सकते हैं।

एयरटेल एक्स्ट्रीम प्रीमियम को Airtel Xstream Box, Android TV, Fire TV और आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, इसका फायदा एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर Airtel Xstream ऐप या फिर वेबसाइट के जरिए भी लिया जा सकता है। इसके अलावा, एक्सट्रीम प्रीमियम का उद्देश्य यूज़र्स के लिए यूनिफाइड कॉन्टेंट और AI संचालित पर्सनलाइज्ड कॉन्टेंट क्यूरेशन के साथ सिंगल ऐप, सिंगल सब्सक्रिप्शन और सिंगल साइन-इन एक्सपीरियंस को अपनाकर यूज़र्स के लिए सर्विस को आसान बनाना है।

भारतीय टेलीकॉम कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि यूज़र्स के लिए पेमेंट को आसान बनाने के लिए उन्होंने सब्सक्रिप्शन कॉस्ट को टेलीफोन बिल में जोड़ने की भी सुविधा प्रदान की है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »