Elon Musk की SpaceX से Airtel ने मिलाया हाथ: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट लाने की तैयारी

इस समझौते के तहत Bharti Airtel और SpaceX मिलकर एयरटेल की मौजूदा सर्विस को Starlink की सैटेलाइट कनेक्टिविटी से बेहतर बनाने पर काम करेंगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 मार्च 2025 20:24 IST
ख़ास बातें
  • Airtel की सर्विस को Starlink की सैटेलाइट कनेक्टिविटी से बेहतर बनाया जाएगा
  • एयरटेल रिटेल स्टोर्स में Starlink का इक्विपमेंट उपलब्ध कराने की प्लानिंग
  • बिजनेस और एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए Starlink सर्विस शुरू कराएगी एयरटेल

Photo Credit: SpaceX

भारती एयरटेल और एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी SpaceX के बीच भारत में Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लाने को लेकर समझौता हुआ है। मंगलवार को Airtel ने इस डील की पुष्टि की। हालांकि, SpaceX को भारत में अपनी सर्विस देने के लिए अभी जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी लेनी होगी। एलन मस्क पहले भी भारत में Starlink लॉन्च करने की रुचि जता चुके हैं। जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा था कि Starlink उन ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट उपलब्ध कराने में बेहद मददगार साबित हो सकता है, जहां ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। अब Airtel और SpaceX की यह साझेदारी देशभर में इंटरनेट सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

बताया गया है कि इस समझौते के तहत Bharti Airtel और SpaceX मिलकर एयरटेल की मौजूदा सर्विस को Starlink की सैटेलाइट कनेक्टिविटी से बेहतर बनाने पर काम करेंगी। इसके अलावा, एयरटेल के रिटेल स्टोर्स में Starlink का इक्विपमेंट उपलब्ध कराने, बिजनेस और एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए इसकी सर्विस शुरू करने और ग्रामीण इलाकों में स्कूलों, हेल्थ सेंटर्स और अंडरसर्व्ड कम्युनिटीज को इंटरनेट से जोड़ने की प्लानिंग है।
Advertisement

Airtel और SpaceX इस बात का भी आकलन करेंगे कि Starlink भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर, Airtel के नेटवर्क को कैसे और बेहतर बना सकता है और SpaceX भारत में अपनी सर्विस के लिए एयरटेल की ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सुविधाओं का कैसे लाभ उठा सकता है। इस डील से एयरटेल को पहले से चल रही OneWeb सैटेलाइट सर्विस के अलावा Starlink की लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी मिल जाएगी, जिससे देशभर में इसकी कवरेज और मजबूत होगी।

Airtel के मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने इस साझेदारी पर कहा, "स्टारलिंक, एयरटेल के प्रोडक्ट्स को और बेहतर बनाएगा, जिससे हमारे भारतीय ग्राहकों को हर जगह किफायती और भरोसेमंद ब्रॉडबैंड सेवा मिल सकेगी।"
Advertisement

SpaceX की प्रेसिडेंट और COO ग्विन शॉटवेल ने कहा, "एयरटेल ने भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री में अहम भूमिका निभाई है। उनके साथ काम करना हमारे बिजनेस के लिए एक शानदार फैसला है।"
Advertisement

गौरतलब है कि नवंबर 2023 में Airtel समर्थित OneWeb को भारत में कमर्शियल सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस लॉन्च करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) से मंजूरी मिली थी। OneWeb भारत सरकार से इस तरह की मंजूरी पाने वाला पहला संगठन बना था। इसके बाद, दिसंबर 2023 में Airtel ने OneWeb में माइनॉरिटी स्टेक भी खरीदा था। OneWeb का मकसद ग्लोबल लेवल पर हाई-स्पीड, स्पेस-बेस्ड इंटरनेट सर्विस देना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Starlink, SpaceX, Airtel SpaceX
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.