Airtel का Rs 59 रिचार्ज पैक, सोमवार से शुक्रवार बचा डेटा अब वीकेंड पर करें इस्तेमाल!

Airtel ने हरियाणा और नॉर्थ-ईस्ट सर्किल में Rs 59 का एक प्रीपेड रिचार्ज पैक पेश किया है, जो डेटा रोलओवर की सुविधा देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 मार्च 2025 13:47 IST
ख़ास बातें
  • हरियाणा और नॉर्थ-ईस्ट सर्किल में पेश किया गया है यह रिचार्ज पैक
  • Airtel प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है
  • यह एक ऐड-ऑन पैक है, जो मौजूदा अनलिमिटेड प्लान के ऊपर काम करता है

Photo Credit: Unsplash/ NordWood Themes

Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए वीकेंड रोलओवर डेटा पैक पेश किया है, जिससे अनयूज्ड डेटा को शनिवार और रविवार के लिए सेव किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया प्लान फिलहाल चुनिंदा सर्किल में उपलब्ध है। Vi भी अपने यूजर्स को कई प्लान में डेटा रोलओवर की सुविधा देता है। यह उन यूजर्स के लिए एक अच्छा प्लान साबित होता है, जो हर दिन एक समान डेटा इस्तेमाल नहीं करते हैं। इस तरह के यूसेज में वीकडेज में बचा हुआ डेटा वीकेंड में यूज किया जा सकता है।

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Airtel ने हरियाणा और नॉर्थ-ईस्ट सर्किल में Rs 59 का एक प्रीपेड रिचार्ज पैक पेश किया है, जो डेटा रोलओवर की सुविधा देता है। Airtel प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह एक ऐड-ऑन पैक है, जो तभी काम करेगा जब यूजर के पास अनलिमिटेड वॉयस और डेली डेटा वाला बेस पैक एक्टिव हो।

इस प्लान के तहत, सोमवार से शुक्रवार तक बचा हुआ डेटा शनिवार और रविवार के लिए कैरी फॉरवर्ड हो जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी यूजर को 2GB प्रतिदिन डेटा मिलता है और किसी दिन वह सिर्फ 1GB डेटा खर्च करता है, तो बचा हुआ 1GB डेटा वीकेंड के लिए जोड़ दिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, Airtel का कहना है कि बचा हुआ डेटा OTT स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग जैसी सर्विसेज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अगर वीकेंड पर भी डेटा लिमिट खत्म हो जाती है, तो स्पीड 64Kbps तक घट जाएगी।
Advertisement

इस साल की शुरुआत में Airtel ने केवल कॉल्स और SMS सर्विसेज के लिए अलग रिचार्ज प्लान पेश किए थे। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों को सिर्फ वॉयस और SMS की सर्विसेज के लिए अलग टैरिफ प्लान लाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद एयरटेक के साथ-साथ कुछ अन्य कंपनियों ने भी इसी दिशा में कदम उठाए।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.