56 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज़ मिलेगा 1.5GB डाटा और कई सारे बेनेफिट्स

यदि आप Airtel ग्राहक हैं और 500 रुपये से कम के बजट में आप 1 महीने से ज्यादा की वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह रीचार्ज आपके लिए एक शानदार विकल्प है।

56 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज़ मिलेगा 1.5GB डाटा और कई सारे बेनेफिट्स
ख़ास बातें
  • Airtel के प्लान में मिलती है अनलिमिटिड कॉलिंग भी
  • प्लान में मिलता है कुल मिलाकर 84 जीबी डाटा
  • साथ ही इस प्लान में आप रोज़ाना 100 SMS मुफ्त भी भेज सकते हैं
विज्ञापन
Airtel टेलीकॉम कंपनी अपने महंगे रीचार्ज प्लान के लिए जानी जाती है और हाल ही में कंपनी ने अपने मौजूदा कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी जिसके बाद अब वह प्लान और भी ज्यादा महंगे हो गए है। हालांकि, यदि आप एयरटेल ग्राहक हैं और 500 रुपये से कम के बजट में आप 1 महीने से ज्यादा की वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो आपको आज हम आपकी एयरटेल के एक ऐसे ही शानदार प्रीपेड प्लान का विकल्प बताने जा रहे हैं। इस प्लान में आपको 500 रुपये से कम की कीमत में 56 दिन तक की वैलिडिटी मिलने वाली है।

Airtel के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 476 रुपये है, जिसमें आपको कुल मिलाकर 56 दिन की वैलिडिटी के साथ कई सारे बेनेफिट्स इस्तेमाल के लिए मुहैया कराए जाते हैं।

प्लान के तहत ग्राहकों को रोज़ाना 1.5 जीबी डाटा का एक्सेस दिया जाता है। जैसे कि हमने बताया इस प्लान की वैधता 56 दिन तक की है इस लिहाज से आपको प्लान के तहत कुल मिलाकर 84GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा। डाटा के अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स भी शामिल है।

साथ ही इस प्लान में आप रोज़ाना 100 SMS मुफ्त भी भेज सकते हैं।

डेटा, कॉलिंग व एसएमएस बेनेफिट्स के अलावा, एयरटेल के इस पैक में और भी काफी कुछ है। इस प्लान में ग्राहकों को Apollo 24|7 Circle के बेनेफिट्स प्राप्त होंगे। Free Hellotunes, Wynk Music आदि का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »