Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी: अब इन 2 रीचार्ज प्लान में मिलेगी ज्यादा वैलिडिटी और डेटा का फायदा

Airtel ने हाल ही में नया 456 रुपये का रीचार्ज प्लान भी लॉन्च किया है, जो कि 50GB डाटा और 60 दिन की वैधता के साथ आता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जून 2021 15:49 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने अपने दो प्रीपेड रीचार्ज पैक में किए बदलाव
  • 299 रुपये प्लान में अब मिलेगी कुल 30 दिनों की वैलिडिटी
  • 349 रुपये के पैक में 2GB के बजाय अब मिलेगा 2.5GB डेली हाई स्पीड डेटा

Airtel ने हाल ही में 456 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान भी लॉन्च किया था

Airtel ने अपने दो प्रीपेड प्लान में बदलाव किए हैं। कंपनी ने अपने 299 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैलिडिटी को बढ़ाया है और साथ ही 349 रुपये के रीचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा में 500MB डेटा ज्यादा देना शुरू किया है। बता दें कि हाल ही में Airtel ने ग्राहकों के लिए 456 रुपये का एक नया प्लान पेश किया था, जिसमें 50GB डाटा और 60 दिन की वैधता मिलती है। यह नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान (Airtel prepaid recharge plan) अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट और प्रतिदिन 100 SMS बेनेफिट से भी लैस है।

Airtel ने अपने 299 रुपये और 349 रुपये के प्लान में बदलाव किए हैं। दोनों प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स में किसी प्रकार की कटौती नहीं हुई है, बल्कि इन्हें बढ़ाया गया है। शुरुआत 299 रुपये के प्लान से करते हैं। इस प्लान के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स पहले के समान रहेंगे, लेकिन वैधता पहले से ज्यादा कर दी गई है। पहले इस प्लान की वैलिडिटी 28 रुपये थी, लेकिन अब ग्राहक प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स का लाभ 30 दिनों तक उठा सकेंगे। एयरटेल के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, कुल 30GB डेटा, प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स मिलते हैं। इस प्लान के साथ 1 महीने का Amazon Prime Video Mobile Edition फ्री ट्रायल भी दिया जाता है।

349 रुपये के प्लान पर आते हैं। इस एयटेल रीचार्ज पैक में पहले प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता था, जिसे अब 500MB बढ़ा दिया गया है। अब, एयरटेल के 299 रुपये प्लान (Airtel Rs 349 Plan) में 2.5GB डेली हाई स्पीड डेटा मिलेगा। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है, जिसके हिसाब से ग्राहकों को अब 56GB डेटा के बजाय कुल 70GB डेटा मिलेगा। अन्य फायदे पहले के समान रहेंगे। ग्राहकों को पूरी तरह से अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी और साथ ही रोज़ाना 100 मुफ्त एसएमएस का फायदा मिलेगा। इस प्लान में Amazon Prime Video का फ्री एक्सेस भी मिलता है। खबर को सबसे पहले TelecomTalk ने प्रकाशित किया था।

जैसा कि हमने बताया, Airtel ने हाल ही में नया 456 रुपये का रीचार्ज प्लान भी लॉन्च किया है, जो कि 50GB डाटा और 60 दिन की वैधता के साथ आता है। यह नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट और प्रतिदिन 100 SMS बेनेफिट से लैस है, जिसका लाभ आपको प्लान की वैधता तक प्राप्त होगा। एयरटेल का 456 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान मार्केट में Jio के मौजूदा 447 रुपये के प्लान को टक्कर देगा, जिसे कंपनी ने पिछले हफ्ते पेश किया था। दोनों ही प्लान के बेनेफिट्स लगभग एक-जैसे ही है। हालांकि, एयरटेल इस रीचार्ज प्लान में Amazon Prime Video Mobile Edition, Airtel Xstream Premium और Wynk Music जैसे बेनेफिट्स का लाभ देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.