Airtel का यह प्लान हुआ और फायदेमंद, अब मिलेगा 42 जीबी डेटा

Bharti Airtel ने हाल ही में अपने प्रीपेड पैक में बदलाव किया है। हमारी आज की खबर खासतौर से उन लोगों के लिए है जो एयरटेल के प्रीपेड ग्राहक हैं। क्योंकि प्रीपेड यूजर्स को कंपनी अब ज्यादा डेटा मुहैया करा रही है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2018 17:31 IST
ख़ास बातें
  • Airtel का 199 रुपये वाला प्लान में मिलेगा अब ज्यादा फायदा
  • अब हर महीने मिलेगा 2.8 जीबी एक्सट्रा डेटा
  • इस महीने के शुरुआत में एयरटेल लाया था 23 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Airtel का यह प्लान हुआ और फायदेमंद, अब मिलेगा 42 जीबी डेटा

टेलीकॉम इंडिस्ट्री में Reliance Jio की एंट्री के बाद से प्राइस वार छिड़ गई है। कंपनियों ग्राहकों को लुभाने के लिए सस्ते प्रीपेड पैक लॉन्च कर रही हैं एवं पुराने प्लान को रीवाइज कर ज्यादा डेटा पेश कर रही हैं। हाल ही में Bharti Airtel ने अपने प्रीपेड पैक में बदलाव किया है। हमारी आज की खबर खासतौर से उन एयरटेल यूजर्स के लिए है जो Airtel प्रीपेड ग्राहक हैं। 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान बदलाव के बाद अब ज्यादा डेटा के साथ आएगा।

याद करा दें कि, Airtel के 199 रुपये वाले प्लान में पहले 1.4 जीबी डेटा दिया जाता था, लेकिन अब बदलाव के बाद यूजर को प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसका मतलब यह हुआ कि अब हर माह आप 2.8 जीबी एक्सट्रा डेटा का लुत्फ उठा पाएंगे। गौर करने वाली बात यहां ये भी है कि Reliance Jio अब भी कम कीमत में ज्यादा डेटा मुहैया करा रही है।
 
रिलायंस जियो का 198 रुपये वाला प्लान 2 जीबी प्रतिदिन डेटा के साथ आता है। ध्यान दें कि, Airtel के 199 रुपये वाले प्लान में अब कुल 42 जीबी डेटा तो वहीं Jio 198 रुपये में 56 जीबी डेटा दे रही है। एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान 22 टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है। डेटा के अलावा एयरटेल अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। इस माह के शुरुआत में एयरटेल ने 23 रुपये का रीचार्ज पैक लॉन्च किया था। इस रीचार्ज पैक की मदद से एयरटेल यूज़र अपने प्रीपेड नंबर की वैधता 28 दिनों के लिए बढ़ा सकते हैं। इस प्लान से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमारी पुरानी खबर को पढ़ सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक
  3. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
  4. Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. खो गया है आपका स्मार्टफोन तो फाइंड माय डिवाइस फीचर से ऐसे खोजें
  2. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर
  3. Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  6. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
  8. दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
  9. WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
  10. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.