Airtel का 219 रुपये वाला प्लान, हर दिन मिलेगा 1.4 जीबी 4जी डेटा

Airtel ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर के लिए 219 रुपये का नया रीचार्ज पैक पेश किया है। कंपनी नया टैरिफ प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आता है। साथ में इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.4 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा।

Airtel का 219 रुपये वाला प्लान, हर दिन मिलेगा 1.4 जीबी 4जी डेटा
ख़ास बातें
  • इस एयरटेल प्लान की वैधता 28 दिनों की है
  • हर दिन 1.4 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 39.4 जीबी डेटा मिलेगा
  • नए प्लान में Airtel अपने सब्सक्राइबर को अनलिमिटेड हैलो ट्यून्स दे रही है
विज्ञापन
Airtel ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर के लिए 219 रुपये का नया रीचार्ज पैक पेश किया है। कंपनी नया टैरिफ प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आता है। साथ में इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.4 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा। इस एयरटेल प्लान की वैधता 28 दिनों की है। ऑफर के तहत, यूज़र को हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलेंगे। मज़ेदार बात यह है कि एयरटेल के 199 रुपये के रीचार्ज पैक में भी कुछ ऐसी ही सुविधाएं मिलती हैं। डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल वाले फायदे में तो कोई अंतर नहीं है। हालांकि, नए प्लान में Airtel अपने सब्सक्राइबर को अनलिमिटेड हैलो ट्यून्स भी दे रही है।

ऐसा प्रतीत होता है कि एयरटेल का नया प्लान उन सब्सक्राइबर के लिए है जो अपने नंबर पर कॉलर ट्यून लगाना पसंद करते हैं। देखा जाए तो Reliance Jio पर यह सेवा हमेशा से मुफ्त रही है। 219 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज कराने के लिए यूज़र को माय एयरटेल ऐप और कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। Airtel Hello Tunes में आपकी कोई रुचि नहीं है, तो आप अब भी 199 रुपये वाले प्लान को चुन सकते हैं। इस प्लान में भी आपको 28 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉल की सुविधा और हर दिन 1.4 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 39.4 जीबी डेटा मिलेगा।
 
airtel

Airtel के 219 रुपये वाले प्लान की सीधी भिड़ंत Jio के 149 रुपये और 198 रुपये वाले प्लान से है। जियो के 149 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा मिलता है। वहीं, 198 रुपये वाला प्लान भी 28 दिनों का है। लेकिन इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा उपलब्ध होगा। आपको तो जानकारी होगी ही कि Reliance Jio पर वॉयस कॉलिंग मुफ्त है। जियो ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ हर दिन इस्तेमाल के लिए 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं।

Airtel द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए अन्य ऑफर की बात करें तो कंपनी ने 249 रुपये का नया प्रीपेड रीचार्ज पैक लॉन्च किया था। वहीं, 349 रुपये वाले रीचार्ज पैक को अपग्रेड किया था। 249 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने पर यह टेलीकॉम कंपनी ग्राहकों को 28 दिनों तक हर दिन 2 जीबी डेटा देगी। वहीं, 349 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए हर दिन 3 जीबी डेटा मिलेगा, वो भी 28 दिनों तक। इसके लिए नया एयरटेल प्लान 499 रुपये का है। 82 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Prepaid, Airtel Recharge
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  3. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  4. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  5. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  6. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  7. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  8. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  9. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »