• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel चुनिंदा DTH ग्राहकों को मुफ्त दे रही है 1 साल के लिए Xstream Premium सर्विस: रिपोर्ट

Airtel चुनिंदा DTH ग्राहकों को मुफ्त दे रही है 1 साल के लिए Xstream Premium सर्विस: रिपोर्ट

अजीब बात यह है कि नॉन-एक्सट्रीम बॉक्स या स्मार्ट स्टिक यूज़र्स को भी एयरटेल डिजिटल टीवी की तरह से इस तरह के मैसेज आ रहे हैं।

Airtel चुनिंदा DTH ग्राहकों को मुफ्त दे रही है 1 साल के लिए Xstream Premium सर्विस: रिपोर्ट

Airtel Xstream Premium plan बेनेफिट्स में शामिल हैं 1000 से ज्यादा फिल्में व टीवी शो

ख़ास बातें
  • Xstream box और non-Xsream box यूज़र्स को कथित तौर पर भेजे गए हैं मैसेज
  • Airtel ने यूज़र्स के लिए हाल ही में पेश किया था 1000 जीबी डेटा ऑफर
  • यूज़र्स ने दी ट्विटर के जरिए मैसेज मिलने की जानकारी
विज्ञापन
Airtel कथित तौर पर अपने एयरटेल डिजिटल टीवी सब्सक्राइबर्स को 1 साल के लिए Xstream Premium प्लान मुफ्त ऑफर कर रही है। कंपनी टेक्स्ट मैसेज के जरिए चुनिंदा ग्राहकों को इसकी जानकारी दे रही है। कुछ यूज़र्स ने ट्विटर के जरिए इस तरह के मैसेज मिलने की जानकारी सार्वजनिक की और कस्टमर सपोर्ट से इस संबंध में ज्यादा जानकारी साफ करने को कहा। आपको बता दें, इस टेक्स्ट मैसेज में ग्राहकों को जानकारी दी जा रही है कि एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम प्लान को उनके अकाउंट पर 365 दिन के लिए एक्टिवेट कर दिया गया है, जिसके जरिए वह अपने एयरटेल एक्सट्रीम स्मार्ट स्टिक पर 1000 से ज्यादा फिल्में, टीवी शो और काफी कुछ एक्सेस कर सकेंगे। अजीब बात यह है कि नॉन-एक्सट्रीम बॉक्स या स्मार्ट स्टिक यूज़र्स को भी एयरटेल डिजिटल टीवी की तरह से इस तरह के मैसेज आ रहे हैं।

ट्विटर यूज़र रिपोर्ट के साथ-साथ OnlyTech फोरम के अनुसार, दोनों Xstream box और non-Xsream box यूज़र्स को कथित तौर पर यह मैसेज Airtel की तरह से प्राप्त हो रहे हैं और कुछ यूज़र्स को यह मैसेज कई बार प्राप्त हुए हैं। मैसेज में लिखी सूचना के मुताबिक, “Congratulations! Airtel Xstream Premium Plan offer for 365 has been successfully activated. Enjoy access to 10000+ movies, TV shows and more on Airtel Xstream Smart Stick।”

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह 1 साल का बेनेफिट केवल एयरटेल एक्सट्रीम स्मार्ट स्टिक यूज़र्स के लिए ही है या रेगुलर DTH ग्राहक को भी यह प्राप्त होगा। हमने इस संबंध में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए एयरटेल से संपर्क साधा है।

DreamDTH ने सबसे पहले इस प्रमोशन की जानकारी सार्वजनिक की थी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एयरटेल ने ऐलान किया था कि वह Xstream Fiber Home Broadband सर्विस का नया कनेक्शन लेने पर 1000 जीबी अतिरिक्त डेटा ऑफर करेगी। इस ऑफर को सभी एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर प्लान पर सीमित समय के लिए ज़ारी किया गया है। हालांकि, यह अनलिमिटेड डेटा प्लान और प्रीपेड ब्रॉडबैंड प्लान पर उपलब्ध नहीं होगा। इसके अलावा, इस प्लान में ग्राहकों को 6 महीने के लिए 1,000 जीबी एडिशनल डेटा प्राप्त होगा। यह प्लान प्रति माह 799 रुपये की राशि के साथ शुरू होते हैं, जो कि एयरटेल थैंक्स बेनेफिट्स के साथ आते हैं जैसे 12 महीने की Amazon Prime मेंबरशिप और एयरटेल एक्सट्रीम कॉन्टेंट प्लट विंक म्यूजिक आदि।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  10. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »