Airtel यूज़र्स पर महंगाई की मार, 26 नवंबर से 501 रुपये तक महंगे होंगे प्लान

सबसे प्रीमियम 2,498 रुपये का एयरटेल कॉम्बो प्रीपेड प्लान अब 2,999 रुपये का हो गया है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 21:16 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के पैक की कीमतें 20 रुपये से लेकर 501 रुपये तक महंगी होगी
  • 26 नवंबर से लागू होंगे नए टैरिफ
  • 399 रुपये का पॉपुलर एयरटेल प्रीपेड पैक हो जाएगा 479 रुपये का

Airtel के प्रीपेड रीचार्ज पैक की कीमतों में 20 रुपये से लेकर 501 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है

Airtel increase prepaid pack tariffs: एयरटेल ने भारत में अपने प्रीपेड मोबाइल टैरिफ में बदलाव किए हैं। नए टैरिफ 26 नवंबर से लागू होंगे। प्रीपेड पैक की कीमतों में कम से कम 20 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है, जबकि कुछ पैक की कीमत 501 रुपये तक बढ़ गई है। एयरटेल का कहना है कि कीमतों में ये वृद्धि पूंजी पर उचित रिटर्न को सक्षम करने के लिए की गई है। इससे पहले, Airtel ने यह सुनिश्चित किया था कि प्रति यूज़र औसत राजस्व (ARPU) 200 रुपये पर होना चाहिए, जो अब 300 रुपये है।

सबसे प्रीमियम 2,498 रुपये का एयरटेल कॉम्बो प्रीपेड प्लान अब 2,999 रुपये का हो गया है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है और 2GB डेली डेटा, प्रति दिन 100 एसएमएस मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स देता है। इसी प्रकार 1,498 रुपये के एयरटेल प्रीपेड प्लान की कीमत अब 1,799 रुपये है। यह प्लान वैधता अवधि के दौरान कुल 24GB डेटा देता है। इसके साथ ही, 698 रुपये के Airtel प्रीपेड प्लान की कीमत अब 839 रुपये हो गई है। यह प्लान भी 2,999 रुपये प्लान के समान लाभ प्रदान करता है, लेकिन इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है।
Advertisement

Airtel ने 598 रुपये के प्रीपेड पैक की कीमत 719 रुपये कर दी है, जो 84 दिनों की वैधता के साथ आता है और हर दिन 1.5GB डेटा मुहैया कराता है। इसी प्रकार 449 रुपये का प्रीपेड प्लान अब 549 रुपये में मिलेगा। 399 रुपये के एयरटेल प्रीपेड पैक की कीमत 479 रुपये हो गई है, जो 719 रुपये के प्लान के समान बेनिफिट्स देता है, लेकिन इसकी वैधता 56 दिनों की है। नए टैरिफ 26 नवंबर से Airtel.in पर लागू होंगे। टैरिफ में सभी बदलाव नीचे दी गई लिस्ट में देखे जा सकते हैं:
 

 वर्तमान कीमत (रुपये )

 नई कीमत (रुपये)

 वैधता

 फायदे

79

99

28 दिन

99 रुपये का 50 प्रतिशत ज्यादा टॉक टाइम, 200MB डेटा. 1 पैसा प्रति सेकंड कॉल चार्ज 

149

179

28 दिन

अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 2GB डेटा

219

265

28 दिन

अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 1GB डेली डेटा

249

299

28 दिन

अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 1.5GB डेली डेटा

298

359

28 दिन

अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 2GB डेली डेटा

379

455

84 दिन

अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन,  6GB डेटा

449

549

56 दिन

अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 2GB डेली डेटा

598

719

84 दिन

अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 1.5GB डेली डेटा

698

839

84 दिन

अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 2GB डेली डेटा

1498

1799

365 दिन

अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 24GB डेटा

2498

2999

365 दिन

अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 2GB डेली डेटा

48 (डेटा पैक)

58 (डेटा पैक)

NA

3GB डेटा

98 (डेटा पैक)

118 (डेटा पैक)

NA

12GB डेटा

251 (डेटा पैक)

301 (डेटा पैक)

NA

50GB डेटा

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  5. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  6. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  7. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  8. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  10. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.