एयरटेल ने दिल्ली-एनसीआर में लॉन्च किया अपग्रेडेड नेटवर्क, '3जी कनेक्शन में 4जी' वाली स्पीड का दावा

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 17 जनवरी 2017 13:23 IST
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उन्नत मोबाइल नेटवर्क आज शुरू किया और कहा कि यह अतिरिक्त स्पेक्ट्रम के साथ उसकी नई प्रौद्योगिकी 3जी नेटवर्क पर भी 4जी जैसे डेटा स्पीड उपलब्ध कराएगी।

एयरटेल ने एक बयान में कहा, "नेटवर्क उन्नयन के तहत एयरटेल ने 'डुअल कैरियर' प्रौद्योगिकी का उपयोग शुरू किया है। इसके तहत 2100 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में दो 5 मेगाहर्ट्ज़ कैरियर की स्पेक्ट्रम क्षमता को जोड़ा जाएगा। एयरटेल पहला मोबाइल परिचालक है जिसने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 'डुअल कैरिअर' प्रौद्योगिकी का उपयोग शुरू किया है।"

बयान के अनुसार इस उन्नत प्रौद्योगिकी से ‘वॉयस’ और ‘डेटा’ क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। कुल मिलाकर इससे नेटवर्क बेहतर होगा।

बता दें कि एयरटेल दिल्ली-एनसीआर में सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। सितंबर 2016 के आंकड़ों के मुताबिक, इसके ग्राहकों की संख्या करीब 1 करोड़ 15 लाख है। कंपनी इस सर्किल में 4जी, 3जी और 2जी की सेवाएं देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel 4G, India, Telecom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  2. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  3. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  5. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  6. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  8. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  9. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  10. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.