Airtel ने 125 शहरों में लॉन्च की 5G सर्विसेज, 265 शहरों तक पहुंचा हाई-स्पीड नेटवर्क

देश में पिछले वर्ष अक्टूबर में 5G नेटवर्क शुरू हुआ था। इसके बाद से टेलीकॉम कंपनियां तेजी से अपनी इन सर्विसेज की पहुंच बढ़ा रही हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मार्च 2023 18:39 IST
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनियां तेजी से अपनी इन सर्विसेज की पहुंच बढ़ा रही हैं
  • इस वर्ष टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ में भी बढ़ोतरी करने की योजना बना रही हैं
  • एयरटेल ने आठ सर्कल में 28 दिन के मोबाइल सर्विस प्लान रिचार्ज बढ़ाया है

देश में पिछले वर्ष अक्टूबर में 5G नेटवर्क शुरू हुआ था

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने 125 शहरों में अपनी 5G सर्विसेज का दायरा बढ़ाया है। इसके साथ ही कंपनी का यह हाई-स्पीड नेटवर्क 265 शहरों तक पहुंच गया है। देश में पिछले वर्ष अक्टूबर में 5G नेटवर्क शुरू हुआ था। इसके बाद से टेलीकॉम कंपनियां तेजी से अपनी इन सर्विसेज की पहुंच बढ़ा रही हैं। 

भारती एयरटेल ने कहा, "5G से इंटरनेट की दुनिया में बड़ा बदलाव आया है। इससे कम्युनिकेशंस और कनेक्टिविटी का नया दौर शुरू हुआ है। हमने 125 शहरों में अपनी हाई क्वालिटी 5G सर्विसेज शुरू की है। देश में इन सर्विसेज की शुरुआत करने वाली एयरटेल पहली कंपनी थी। हमारा टारगेट अगले वर्ष मार्च तक सभी शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में यह नेटवर्क पहुंचाने का है।" केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष अगस्त में टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम एलोकेशन लेटर जारी किए थे और उनसे 5G सर्विसेज की तैयारी करने के लिए कहा था। टेलीकॉम डिपार्टमेंट को 5G स्पेक्ट्रम ऑक्शन में लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये की कुल बिड्स मिली थी। 
Advertisement

इस वर्ष टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ में भी बढ़ोतरी करने की योजना बना रही हैं। एयरटेल भी मोबाइल के कॉल और डेटा रेट्स बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पिछले महीने आठ सर्कल में 28 दिन के मोबाइल सर्विस प्लान का न्यूनतम रिचार्ज लगभग 57 प्रतिशत बढ़ाकर 155 रुपये किया था। कंपनी के चेयरमैन Sunil Bharti Mittal ने बताया था कि टेलीकॉम बिजनेस में इनवेस्टमेंट पर रिटर्न बहुत कम है और इस वर्ष टैरिफ बढ़ाया जा सकता है। 

उन्होंने कहा था, "टैरिफ में बढ़ोतरी सभी प्लान के लिए की जाएगी।" मित्तल का कहना था कि कंपनी ने काफी इनवेस्टमेंट किया है और बैलेंस शीट को मजबूत बनाया है लेकिन इस पर रिटर्न काफी कम है। कमजोर तबके के लोगों पर टैरिफ में बढ़ोतरी के असर के बारे में पूछने पर, मित्तल का कहना था कि लोगों के अन्य चीजों पर खर्च की तुलना में यह बढ़ोतरी कम है। उन्होंने कहा, "वेतन बढ़ गए हैं और रेंट में भी बढ़ोतरी हुई है। इसे लेकर कोई शिकायत नहीं कर रहा। लोग डेटा के 30 GB का इस्तेमाल लगभग बिना किसी भुगतान के कर रहे हैं। हमें देश में एक मजबूत टेलीकॉम कंपनी की जरूरत है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.