Airtel लाया नया 666 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान, 77 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा डेली 1.5GB डाटा

नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान यूज़र्स को डेली 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा के साथ प्राप्त होता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 16:30 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के 666 रुपये के प्लान में मिलती है 77 दिन की वैलिडिटी
  • Vi कंपनी भी लाता है एयरटेल जैसा 666 रुपये का रीचार्ज प्लान
  • Jio में इस कीमत में मिलती है 84 दिन तक की वैलिडिटी
Airtel टेलीकॉम कंपनी ने 666 रुपये का नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान भारत में पेश किया है। बता दें, कंपनी ने हाल ही में अपने प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद अब गुपचुप तरीके से इस नए प्लान को लाया गया है। नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान यूज़र्स को डेली 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा के साथ प्राप्त होता है। हालांकि, इस प्लान की वैलिडिटी 598 रुपये (अब इस प्लान की कीमत 719 रुपये है) के प्लान की वैलिडिटी से कम है।

Airtel के 666 रुपये के नए प्लान लॉन्च की जानकारी सबसे पहले TelecomTalk द्वारा दी गई है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा और डेली 100 फ्री एसएमएस भेजने की सुविधा प्राप्त होती है। साथ में ही यह प्लान एयरटेल ग्राहकों को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान की वैलिडिटी 77 दिन तक की है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इस प्लान के तहत मिलने वाले हाई-स्पीड इंटरनेट की स्पीड को घटकार 64kbps कर दिया जाता है।
 

टैरिफ में हुई बढ़ोतरी के बाद कंपनी के 598 रुपये के प्लान की कीमत बढ़कर 719 रुपये हो गई है, जिसमें ग्राहकों को 84 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। इससे सस्ते रीचार्ज प्लान की बात करें, तो 549 रुपये के रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को डेली 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा और डेली 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं, जिसकी वैलिडिटी 56 दिन तक की है। इस प्लान में  ग्राहकों को एक महीने तक Amazon Prime Video Mobile Edition, तीन महीने तक के लिए Apollo 24/7, Shaw Academy एक्सेस और FASTag ट्रांसजेक्शन कैशबैक के साथ Wynk Music और फ्री Hello Tunes जैसे Airtel Thanks बेनेफिट्स मिलते हैं।

प्रतिद्वंदी कंपनी Vi ने भी हाल ही में 666 रुपये वाला ऐसा ही प्लान लॉन्च किया था, जिसमें डाटा से लेकर एसएसएस और वॉयस कॉलिंग जैसे समान बेनेफिट्स मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी भी 77 दिन तक की ही है। इस प्लान में ग्राहकों को Binge All Night, Weekend Data Rollover और Data Delights जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं।
Advertisement

गौरतलब है कि Jio कंपनी उपरोक्त बेनेफिट्स 84 दिन की वैलिडिटी के साथ प्रदान करती है। जी हां, जियो के 666 रुपये के प्लान में आपको 84 दिन तक की वैलिडिटी के साथ 1.5 जीबी डाटा बेनेफिट प्राप्त होता है। साथ ही प्लान में JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसी सुविधाएं शामिल है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.