Airtel Wi-Fi Calling सेवा अब कई सर्कल में उपलब्ध

Airtel अपनी वाई-फाई कॉलिंग सेवा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेती। यूज़र्स को अलग सिम खरीदने की ज़रूरत नहीं है। वे वाई-फाई नेटवर्क के साथ कहीं से भी कॉल कर पाएंगे या मैसेज भेज पाएंगे।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2019 19:18 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Wi-Fi Calling अभी एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर होम पर ही काम करता है
  • यूज़र्स को अपने फोन में वाई-फाई कॉलिंग फीचर को इनेबल करना होगा
  • 5 मिनट के वाई-फाई कॉल में 5 एमबी डेटा की खपत होगी
Airtel ने इस महीने में अपनी वाई-फाई कॉलिंग सेवा का आगाज़ किया था। लेकिन यह सेवा अब तक दिल्ली-एनसीआर तक ही सीमित थी। अब एयरटेल ने अपनी Wi-Fi Calling सेवा को देश के अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। अब मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों के एयरटेल सब्सक्राइबर्स वाई-फाई कॉलिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। कंपनी ने अपनी वाई-फाई कॉलिंग सेवा को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी उपलब्ध करा दिया है। क्षेत्रों के विस्तार के साथ Airtel ने अपनी वाई-फाई सेवा के लिए सैमसंग और वनप्लस ब्रांड के और फोन में सपोर्ट मुहैया करा दी है। बता दें कि Wi-Fi Calling की मदद से ग्राहक वाई-फाई नेटवर्क पर कॉल कर पाएंगे या रिसीव कर पाएंगे।

एयरटेल ने एक बयान में कहा, “दिल्ली-एनसीआर के बाद Bharti Airtel (“Airtel”) ने अपनी वॉयस ओवर वाई-फाई सर्विस को मुंबई, कोलकाता, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में लॉन्च कर दिया है।”
Advertisement

एयरटेल अपनी वाई-फाई कॉलिंग सेवा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेती। यूज़र्स को अलग सिम खरीदने की ज़रूरत नहीं है। वे वाई-फाई नेटवर्क के साथ कहीं से भी कॉल कर पाएंगे या मैसेज भेज पाएंगे। गौर करने वाली बात है कि Airtel Wi-Fi Calling अभी एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर होम ब्रांड पर ही काम करता है। लेकिन कंपनी अन्य ब्रॉडबैंड सेवा के साथ सपोर्ट लाने पर काम कर रही है। इस बीच ट्विटर पर कई एयरटेल सब्सक्राइबर्स ने दावा किया है कि वे वाई-फाई कॉलिंग का लुत्थ थर्ड पार्टी ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर भी उठा पा रहे हैं।

यूज़र्स को अपने फोन में वाई-फाई कॉलिंग फीचर को इनेबल करना होगा और एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग को इस्तेमाल में लाने के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर बिल्ड में अपग्रेड करना होगा। इसके अलावा यूज़र्स को बेहतरीन नतीजे के लिए VoLTE को ऑन रखने का सुझाव दिया गया है। जहां तक डेटा खपत की बात है तो 5 मिनट के वाई-फाई कॉल में 5 एमबी डेटा की खपत होगी। अगर वाई-फाई नेटवर्क गायब हो जाता है तो वाई-फाई कॉल अपने आप VoLTE पर स्विच हो जाएगा।
Advertisement

Airtel सब्सक्राइबर्स अब अपने Samsung Galaxy S10, Samsung Galaxy S10+, Samsung Galaxy S10e और Samsung Galaxy M20 हैंडसेट पर एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग सेवा का फायदा उठा सकेंगे। यह सेवा OnePlus 6 और OnePlus 6T के लिए भी उपलब्ध हो गई है।
Advertisement
 

एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग फीचर इन सभी स्मार्टफोन पर उपलब्ध है:

  • Apple: iPhone XR, iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone SE, iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone X, iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone 11, iPhone 11 Pro
  • OnePlus: OnePlus 7, OnePlus 7 Pro, OnePlus 7T, OnePlus 7T Pro, OnePlus 6, OnePlus 6T
  • Samsung: Samsung Galaxy J6, Samsung Galaxy On 6, Samsung Galaxy M30s, Samsung Galaxy A10s, Samsung Galaxy S10, Samsung Galaxy S10+, Samsung Galaxy S10e, Samsung Galaxy M20
  • Xiaomi: Poco F1, Redmi K20, Redmi K20 Pro
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel WiFi Calling
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.