Airtel के सस्ते डेटा प्लान, कीमत 48 रुपये से शुरू

Airtel के इन डेटा प्लान्स की कीमत 48 रुपये से शुरू होकर 401 रुपये तक जाती है, जिसमें यूज़र्स को 3GB से लेकर 50GB तक डेटा प्राप्त होता है।

Airtel के सस्ते डेटा प्लान, कीमत 48 रुपये से शुरू
ख़ास बातें
  • Airtel कुल मिलाकर पेश करती है 8 डेटा पैक
  • इनमें से सबसे सस्ता और सबसे महंगा प्लान वैलिडिटी के साथ आते हैं
  • बाकि प्लान मौजूदा पैक की वैधता पर निर्भर करते हैं
विज्ञापन
Covid-19 वैक्सिनेशन भले ही शुरू हो गया हो, लेकिन कोरोना वायरस का कहर अभी भी थमा नहीं है। जिस वजह से अब भी ज्यादातर लोग Work From Home ही कर रहे हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा डेटा उनकी जरूरत बन चुका है। लोगों की इसी जरूरत को समझते हुए कई टेलीकॉम कंपनियों ने एक्स्ट्रा डेटा पैक पेश कर चुकी हैं, जिनमें यूज़र्स को ज्यादा से ज्यादा डेटा मुहैया कराया जाता है। आज इस लेख में हम Airtel के डेटा पैक्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनमें आपको अतिरिक्त 50GB डेटा प्रदान किया जाता है। खास बात यह है कि यह प्लान काफी सस्ते दामों में पेश किए गए हैं, जिनकी कीमत 49 रुपये से शुरू होकर 401 रुपये तक जाती है। इनमें से सबसे सस्ता और सबसे महंगा प्लान वैलिडिटी के साथ आते हैं।

Airtel का सबसे सस्ता डेटा प्लान 48 रुपये है। इस प्लान में यूज़र्स को 3GB डेटा प्रदान किया जाता है। जैसे कि हमने बताया एयरटेल का सबसे सस्ता और महंगा डेटा पैक वैलिडिटी के साथ पेश किए गए हैं। 48 रुपये के इस पैक में आपको 28 दिन तक की वैधता मिलती है। इसका मतलब यह है कि आपको डेटा पैक इस्तेमाल करने के लिए अन्य किसी पैक के होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

एयरटेल के दूसरे डेटा पैक की कीमत 78 रुपये है, जिसमें आपको 5GB डेटा मिलता है। हालांकि, इस प्लान की वैधता मौजूदा एक्टिवेट प्लान पर निर्भर करेगी यानी कि यदि आपका मौजूदा पैक 84 दिन की वैधता के साथ आता है, जो आप डेटा प्लान को इसी वैधता के अंदर इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का तीसरा डेटा पैक 89 रुपये में आता है, जिसमें यूज़र्स को 6GB डेटा मौजूदा पैक की वैधता के आधार पर प्राप्त होता है। अगला पैक 98 रुपये का है, जिसमें 12GB डेटा शामिल है। इस प्लान की वैधता भी मौजूद पैक पर निर्भर करती है।

एयरटेल 131 रुपये का भी एक डेटा पैक लाती है, जिसमें आपको महज 100MB डेटा ही मुहैया कराया जाता है। लेकिन इस प्लान में आपको 30 दिन तक के लिए फ्री Amazon Prime सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है, जिसकी कीमत 129 रुपये प्रति महीना है। यदि आपको ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए डेटा रीचार्ज कराना है, तो आप इस प्लान का भी फायदा ले सकते हैं।

इसके बाद 248 रुपये का डेटा प्लान है, जिसमें आपको 25GB डेटा मिलता है, इस प्लान की वैधता भी मौजूदा एक्टिवेट प्लान पर निर्भर करती है।  

251 रुपये के डेटा रीचार्ज में आपको 50GB डेटा दिया जाता है। वहीं सबसे आखिरी में 401 रुपये के रीचार्ज पैक में 30GB डेटा 28 दिन की वैधता के साथ प्रदान किया जाता है। इस पैक के साथ 1 साल तक Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel data plan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »