Airtel ने अपने 35 करोड़ से ज्यादा यूज़र्स के लिए जारी की चेतावनी

Airtel सीईओ Gopal Vittal ने यूज़र्स को ईमेल के जरिए हाल ही में हुए एक फ्रॉड के बारे में बताया, जहां एक फ्रॉड व्यक्ति ने खुद को एयरटेल का कर्मचारी बताकर KYC अपडेट के बहाने यूजर्स से उनके बैंक डीटेल निकलवाएं थे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2021 15:57 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने अपने 35 करोड़ यूज़र्स के लिए जारी किया चेतावनी वाला ईमेल
  • साइबर फ्रॉड से बचाव के दिए टिप्स
  • MPIN, OTP जैसी संवेदनशील जानकारियों को शेयर करने से बचने की दी सलाह

पिछले कुछ समय में ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों ने तेज़ी पकड़ी है

लोगों को साइबर फ्रॉड से सावधान करने के लिए Airtel के सीईओ गोपाल विट्टल ने सभी सब्सक्राइबर्स को ईमेल भेजा है। पिछले कुछ समय से साइबर फ्रॉड की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसमें यूज़र्स के निजी डेटा और बैंक अकाउंट पर सेंध के मामले शामिल हैं। इसी खतरे को देखते हुए विट्टल ने ईमेल के जरिए कंपनी के 35 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को सावधान रहने की सलाह के साथ-साथ ऐसी घटनाओं से बचने के लिए कुछ नसियत भी दी हैं।

एयरटेल सीईओ गोपाव विट्टल ने Airtel यूज़र्स को ईमेल के जरिए हाल ही में हुए एक फ्रॉड के बारे में बताया, जहां एक फ्रॉड व्यक्ति ने खुद को एयरटेल का कर्मचारी बताकर KYC अपडेट के बहाने यूजर्स से उनके बैंक डीटेल निकलवाएं थे। ईमेल में इस तरह के लोगों से किस तरह बचा जा सकता है, उसकी टिप्स भी दी गई हैं।

विट्टल ने कहा कि वर्तमान में मार्केट में कई सारे फेक UPI ऐप और ई-कॉमर्स वेबसाइट मौजूद हैं, जो इस्तेमाल करने में बिल्कुल असली और वैध लगते हैं। ऐसे में यदि यूज़र इनमें से किसी भी ऐप को डाउनलोड करते हैं, तो ये MPIN के अलावा उनके बैंक के सारे डीटेल को जमा करने के लिए कहते हैं। इन जानकारियों की मदद से ही हैकर यूजर के बैंक अकाउंट से पैसों की चोरी करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि फ्रॉड व्यक्ति खुद को बैंक के कार्मचारी बताते हैं और फिर यूज़र्स से उनके बैंक अकाउंट को ब्लॉक-अनब्लॉक या रिन्यू करने जैसी सर्विस की बात करके OTP मांगते हैं। विट्टल ने इस के कॉल्स से सावधान रहने की हिदायत दी है। 

ये तो है कॉल की बात, विट्टल ने यूज़र्स लुभावने लुभावने ईमेल या मेसेज से बचने की भी सलाह दी है। इस तरह के मैसेज या ईमेल में फेक लिंक होता है, दो यूज़र के बैंक डीटेल को चोरी करने के ईरादे से बनाए जाते हैं। विट्टल ने यूजर्स से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, वीजा या मास्टरकार्ड की तरफ से आने वाले फेक रिफंड, पॉइंट्स या रिवॉर्ड्स वाले ईमेल को भी खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि यूज़र्स को इन मेसेज या ईमेल में दिए गए अटैचमेंट्स पर क्लिक नहीं करना चाहिए।

साइबर कैफे में मौजूद पब्लिक कंप्यूटर्स व पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क पर किसी भी तरह की बैंकिंग सर्विस या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने से बचना चाहिए। विट्टल ने सलाह दी है कि यूज़र्स को अपने फोन पर एंटीवायरस ऐप को इंस्टॉल करना चाहिए। हालांकि हम आपको यह सलाह भी देंगे कि एंटीवायरस इंस्टॉल करने से पहले आप यह जरूर जांच लें कि ऐप अच्छे और बड़े डेवलपर द्वारा विकसित हो।
Advertisement

यूज़र्स को किसी भी व्यक्ति से फोन पर अपना कस्टमर आईडी, MPIN, OTP आदि जैसे संवेदनशील जानकारियों को शेयर न करने की सलाह दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor की बड़ी उपलब्धि, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग
  2. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  3. अब Mac खरीदना पड़ेगा और महंगा! Apple ने 43% तक बढ़ाईं कीमतें, ₹1.70 लाख तक बढ़े दाम
  4. 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A27 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung Galaxy S26 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Casio ने पेश की Pokemon फैंस के लिए खास स्मार्टवॉच, जानें कीमत
  7. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  8. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  9. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  10. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.