Airtel के इस प्रीपेड प्लान में अब मिलेगा 511 जीबी डेटा

1,699 रुपये वाला एयरटेल प्रीपेड प्लान Airtel TV के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इसके अलावा एक साल के लिए नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी भी मिलती है।

Airtel के इस प्रीपेड प्लान में अब मिलेगा 511 जीबी डेटा

Airtel का 1,699 रुपये वाला प्लान हुआ और फायदेमंद

ख़ास बातें
  • Vodafone के पास भी 1,699 रुपये का प्रीपेड प्लान है
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भेजने की भी सुविधा है
  • पहले इस प्लान में कुल 365 जीबी डेटा मिलता था
विज्ञापन
Airtel ने अपने 1,699 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को अपग्रेड कर दिया है। पहले इस प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा मिलता था। अब कंपनी की ओर से 1.4 जीबी डेटा दिया जाएगा। 1,699 रुपये वाला Airtel प्रीपेड प्लान लंबी वैलिडिटी की चाहत रखने वाले यूज़र्स के लिए है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। मार्केट में इस पैक की भिड़ंत Vodafone के 1,699 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान से है। Vodafone इस प्लान में अब भी 365 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी डेटा ही देती है।

Airtel की वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, 1,699 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में अब हर दिन 1.4 जीबी डेटा मिलेगा। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा होगी। इस प्लान की वैधता में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह यूज़र्स 365 दिनों तक की वैधता पाते रहेंगे।
 
airtel

इसके अलावा 1,699 रुपये वाला एयरटेल प्रीपेड प्लान Airtel TV के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इसके अलावा एक साल के लिए नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी भी मिलती है। 1,699 रुपये वाला प्लान चुनने वाले एयरटेल सब्सक्राइबर्स विंक म्यूजिक का मुफ्त एक्सेस पा सकते हैं।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Airtel के इस प्लान में पहले हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा मिलता था। साथ में अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन मुफ्त एसएमएस भेजने की सुविधा पहले भी थी।

इस प्लान के जवाब में Vodafone के पास भी 1,699 रुपये का प्रीपेड प्लान है। इसमें हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा मिलता है। साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है।

इस प्लान को अपग्रेड करने के बारे में सबसे पहले जानकारी Telecom Talk द्वारा दी गई। हालांकि, Gadgets 360 निजी तौर पर प्लान में किए गए बदलाव की पुष्टि कर सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Rs 1699 Airtel prepaid plan, Airtel, Bharti Airtel

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »