Airtel के इस रीचार्ज पर मिलेगा डेली 3GB डेटा, जानें कीमत...

एयरटेल के 398 रुपये के रीचार्ज प्लान में आपको रोज़ाना 3 जीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है। बाकि 2 जीबी व 1.5 जीबी डेटा वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान की तरह इस प्लान में भी आपको डेटा बेनेफिट के साथ-साथ अन्य बेनेफिट भी मिलेंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 7 फरवरी 2021 11:02 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के इस पैक में मिलेगा कुल मिलाकर 84 जीबी डेटा
  • Jio का 3जीबी डेटा प्लान 401 रुपये का है
  • एयरटेल के इस 3जीबी डेटा प्लान की वैधता 28 दिन की है

प्लान में शामिल है अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा

Airtel, Jio व Vi ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियों के लोकप्रिय प्रीपेड रीचार्ज प्लान 2 जीबी व 1.5 जीबी डेटा के साथ आते हैं। लेकिन कंपनियां डेली 3 जीबी डेटा मुहैया कराने वाले रीचार्ज प्लान भी पेश करती हैं। यदि आप वर्क-फ्रॉम-होम या फिर स्टडी-फ्रॉम-होम जैसी स्थित में हैं और ज्यादा से ज्यादा डेटा देने वाले किफायती प्लान की खोज कर रहे हैं, तो Airtel का 398 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। जी हां, एयरटेल के 398 रुपये के रीचार्ज प्लान में आपको रोज़ाना 3 जीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है। बाकि 2 जीबी व 1.5 जीबी डेटा वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान की तरह इस प्लान में भी आपको डेटा बेनेफिट के साथ-साथ अन्य बेनेफिट भी मिलेंगे।

Airtel के 398 रुपये के रीचार्ज प्लान में आपको 2 जीबी की जगह डेली 3 जीबी डेटा इस्तेमाल करने को मिलेगा। इस प्लान का फायदा आप 28 दिन तक के लिए उठा सकते हैं, जिसका मतलब है कि इस प्लान के तहत आपको कुल मिलाकर 84 जीबी डेटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा। डेटा बेनेफिट के साथ-साथ इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा भी प्राप्त होगी।

इसके अलावा इस प्लान में यूज़र्स को मोबाइल एडिशन फ्री ट्रायल, एयरटेल एक्स्ट्रीम प्रीमियम,  फ्री हैलो ट्यून, विंक म्यूज़िक फ्री, फ्री ऑनलाइन कोर्स जैसे बेनेफिट्स भी प्राप्त होंगे।

एयरटेल ने अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी jio को टक्कर देने के लिए इस प्लान को पेश किया था। इसकी तुलना में यदि हम जियो के 3 जीबी प्लान की बात करें, तो जियो में डेली 3 जीबी डेटा पाने के लिए आपको 349 रुपये का रीचार्ज कराना होगा, जिसकी वैधता भी 28 दिन तक की ही है। इस प्लान में आपको डेली 3 जीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ प्राप्त होता है यानी कि कुल मिलाकर आपको 84 जीबी डेटा इस प्लान में मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.