• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • डेली 3GB डाटा और कई सारे बेनेफिट से लैस है Airtel का ये प्लान, कीमत 2GB डाटा वाले प्लान से भी है कम...

डेली 3GB डाटा और कई सारे बेनेफिट से लैस है Airtel का ये प्लान, कीमत 2GB डाटा वाले प्लान से भी है कम...

कंपनी इसी तरह का एक 599 रुपये वाला पैक भी लाती है, जो कि 56 दिन की वैधता के साथ डेली आपको महज 2 जीबी डाटा बेनेफिट प्रदान करती है। लेकिन कंपनी इससे कम कीमत वाले प्लान में प्रदान करती है डेली 3GB डाटा।

डेली 3GB डाटा और कई सारे बेनेफिट से लैस है Airtel का ये प्लान, कीमत 2GB डाटा वाले प्लान से भी है कम...
ख़ास बातें
  • Airtel के इस प्लान की वैधता 56 दिन तक की है
  • इस पैक में मिलता है Airtel Xstream Premium सब्सक्रिप्शन
  • 599 रुपये वाले पैक में कंपनी देती है डेली 2GB डाटा बेनेफिट
विज्ञापन
वर्क फ्रॉम होम कर रहे यूज़र्स के लिए डेली 1.5GB या फिर 2GB डाटा पैक पूरा नहीं पड़ता, जरूरत के हिसाब से अब ज्यादातर लोग डेली 3GB डाटा पैक की ओर आकर्षित हो रहे हैं। हालांकि, इसी बीच यूज़र्स अपनी जेब का भी ख्याल रखते हैं। यदि आप Airtel यूज़र हैं और किसी ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिनमें आपको डेली 2GB से ज्यादा डाटा प्राप्त हो और उसकी कीमत आपकी जेब पर बोझ भी न डाले तो यह आर्टिकल आज आपकी मदद करने वाला है। आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान की जानकारी देंगे, जो न केवल खूब सारा डाटा बेनेफिट प्रदान करता है बल्कि इसमें आपको अच्छी-खासी वैलिडिटी भी प्राप्त होती है। खास बात यह है कि कंपनी का यह प्लान 599 रुपये वाले प्लान की तुलना में सस्ता और डेली एक्स्ट्रा डाटा प्रदान करता है। आइए जानते हैं कौन-सा है वो प्लान।

Airtel के इस प्लान की कीमत 558 रुपये है, जिसमें आपको 56 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। हालांकि, इस प्लान की खासियत इस प्लान में मिलने वाला डाटा बेनेफिट है। जी हां, कंपनी के इस 558 रुपये के पैक में ग्राहकों को डेली 2GB डाटा नहीं बल्कि 3GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। आपको बता दें, कंपनी इसी तरह का एक 599 रुपये वाला पैक भी लाती है, जो कि 56 दिन की वैधता के साथ डेली आपको महज 2 जीबी डाटा बेनेफिट प्रदान करती है। लेकिन 558 रुपये वाला प्लान उससे कम कीमत में आपको 1 जीबी एक्स्ट्रा डाटा इस्तेमाल के लिए प्रतिदिन मुहैया कराता है।

इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट शामिल है जिसमें आप किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं वो भी पूरे 56 दिन। साथ ही प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस सुविधा भी शामिल है।

इसके अलावा, प्लान में Airtel Xstream Premium और Wynk Music का एकक्सेस भी शामिल है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »