OTP ठगी रोकने के लिए Airtel का AI एक्शन, कॉल के वक्त तुरंत मिलेगा फ्रॉड वार्निंग अलर्ट!

Airtel ने OTP से जुड़े बैंकिंग फ्रॉड को रोकने के लिए नया AI आधारित Fraud Alert फीचर लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह नेटवर्क लेवल पर काम करेगा और संदिग्ध कॉल के दौरान रियल टाइम चेतावनी देगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 फरवरी 2026 13:42 IST
ख़ास बातें
  • OTP फ्रॉड पर Airtel का नया AI अलर्ट
  • संदिग्ध कॉल के दौरान मिलेगा रियल टाइम वार्निंग
  • हरियाणा से शुरू, जल्द देशभर में रोलआउट

नया Airtel Fraud Alert संदिग्ध कॉल के दौरान देगा रियल टाइम वार्निंग

Photo Credit: Airtel

डिजिटल फ्रॉड और खासकर OTP से जुड़े बैंकिंग स्कैम के बढ़ते मामलों के बीच Airtel ने नया AI-बेस्ड Fraud Alert सिस्टम लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर ग्राहकों को उन स्थितियों में रियल टाइम अलर्ट देगा, जब कॉल के दौरान बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़ा OTP शेयर करने का जोखिम हो सकता है। Airtel का कहना है कि यह समाधान नेटवर्क लेवल पर काम करेगा और संदिग्ध एक्टिविटीज की पहचान कर यूजर को समय रहते अलर्ट करेगा, ताकि वह सोच-समझकर फैसला ले सके।

Airtel के अनुसार ठग अक्सर डिलीवरी, KYC या अन्य रोजमर्रा की सर्विसेज का हवाला देकर कॉल करते हैं और बातचीत के दौरान बैंक ट्रांजैक्शन से जुड़ा OTP हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे मामलों में यूजर जल्दबाजी या भ्रम की स्थिति में OTP शेयर कर देता है, जिससे अकाउंट से पैसे निकलने का खतरा बढ़ जाता है। Airtel का नया सिस्टम ऐसे संभावित जोखिम वाले कॉल पैटर्न को पहचानने की कोशिश करेगा।

Airtel का कहना है कि अगर किसी संभावित जोखिम वाली इनकमिंग कॉल के दौरान बैंक OTP डिटेक्ट होता है, तो नेटवर्क लेवल पर एक फ्रॉड अलर्ट चेक ट्रिगर होगा। इसके जरिए ग्राहक को संकेत दिया जाएगा कि वह बैंकिंग ट्रांजैक्शन OTP शेयर करने से पहले सावधानी बरते। कंपनी के मुताबिक AI आधारित इंटेलिजेंस और यूजर के फैसले का यह संयोजन स्कैमर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले गैप को कम करने में मदद कर सकता है।

Airtel इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO शश्वत शर्मा के मुताबिक कंपनी “सेफ नेटवर्क” बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। उनका कहना है कि OTP डिजिटल ट्रांजैक्शन की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन आपराधिक तरीकों की वजह से उनकी प्रभावशीलता प्रभावित हो रही है। कंपनी के अनुसार नया AI आधारित ऑटोनॉमस सिस्टम नेटवर्क स्तर पर रियल टाइम में संदिग्ध गतिविधि की पहचान और इंटरवेंशन के लिए डिजाइन किया गया है।

पिछले दो वर्षों में Airtel ने स्पैम कॉल वार्निंग और मैलिशियस लिंक ब्लॉकिंग जैसे AI आधारित फीचर भी रोलआउट किए हैं। हालांकि कंपनी के मुताबिक फ्रॉडस्टर सोशल इंजीनियरिंग और इम्परसनेशन के जरिए अब भी यूजर्स को निशाना बना रहे हैं। नया Fraud Alert फीचर इसी कड़ी में एक और कदम बताया जा रहा है।

Advertisement

यह समाधान फिलहाल हरियाणा सर्किल में लाइव है। कंपनी के मुताबिक अगले दो हफ्तों में इसे देशभर के 100 प्रतिशत ग्राहकों तक फेज्ड तरीके से पहुंचाया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.