Airtel Wi-Fi Calling लॉन्च हुआ दिल्ली-एनसीआर में, ऐसे करेगा काम

Airtel Wi-Fi Calling फीचर उन सभी स्मार्टफोन में उपलब्ध होगा जो वाई-फाई कॉलिंग फीचर के साथ आते हैं।

Airtel Wi-Fi Calling लॉन्च हुआ दिल्ली-एनसीआर में, ऐसे करेगा काम

5 मिनट के Airtel Wi-Fi Call में 5 एमबी डेटा की खपत होगी

ख़ास बातें
  • Airtel Wi-Fi कॉल को किसी भी अन्य नेटवर्क पर किया जा सकेगा
  • Airtel ग्राहक रोमिंग में भी वाई-फाई कॉल कर पाएंगे
  • Airtel Wi-Fi Calling के साथ अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग संभव नहीं है
विज्ञापन
वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट देने वाली Airtel भारत की पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है। नाम से ही साफ है कि Airtel Wi-Fi Calling की मदद से एयरटेल सब्सक्राइबर्स वाई-फाई नेटवर्क को इस्तेमाल में लाकर कॉल कर पाएंगे, किसी आम वॉयस कॉल की तरह। एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग के लिए किसी अलग ऐप की ज़रूरत नहीं है। यह सभी उपयुक्त फोन में काम करेगा, सिर्फ वाई-फाई कॉलिंग विकल्प को एक्टिव करके। Airtel का कहना है कि नई सेवा की मदद से यूजर्स इंडोर में मजबूत वाई-फाई नेटवर्क का फायदा उठाकर बेहतर कॉलिंग अनुभव पाएंगे। आइए आपको एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Airtel Wi-Fi Calling availability, compatible phones

एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग फीचर अभी दिल्ली-एनसीआर में एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और यह एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर होम ब्रॉडबैंड के साथ काम करता है। हालांकि, एयरटेल ने बताया है कि वह सभी ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर्स और हॉटस्पॉट्स में सपोर्ट जोड़ने के लिए काम कर रही है। इसके अलावा सभी हैंडसेट में भी इसके लिए सपोर्ट लाया जा रहा है।

एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग फीचर उन सभी स्मार्टफोन में उपलब्ध होगा जो वाई-फाई कॉलिंग फीचर के साथ आते हैं। लेकिन अभी यह चुनिंदा फोन के साथ ही काम करता है:
  • Apple: iPhone XR, iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone SE, iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone X, iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone 11, iPhone 11 Pro
  • OnePlus: OnePlus 7, OnePlus 7 Pro, OnePlus 7T, OnePlus 7T Pro
  • Samsung: Samsung Galaxy J6, Samsung Galaxy On 6, Samsung Galaxy M30s, Samsung Galaxy A10s
  • Xiaomi: Poco F2, Redmi K20, Redmi K20 Pro

यूज़र्स को अपने फोन में वाई-फाई कॉलिंग फीचर को इनेबल करना होगा और एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग को इस्तेमाल में लाने के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर बिल्ड में अपग्रेड करना होगा। इसके अलावा यूज़र्स को बेहतरीन नतीजे के लिए VoLTE को ऑन रखने का सुझाव दिया गया है। जहां तक डेटा खपत की बात है तो 5 मिनट के वाई-फाई कॉल में 5 एमबी डेटा की खपत होगी। अगर वाई-फाई नेटवर्क गायब हो जाता है तो वाई-फाई कॉल अपने आप VoLTE पर स्विच हो जाएगा।

Airtel Wi-Fi Calling के फायदे के बारे में इस टेलीकॉम कंपनी ने बताया है कि यूज़र्स को अलग सिम खरीदने की ज़रूरत नहीं है। वे वाई-फाई नेटवर्क के साथ कहीं से भी कॉल कर पाएंगे या मैसेज भेज पाएंगे। इसके अलावा वाई-फाई पर आधारित कॉलिंग सेवा के बारे में बेहतर कॉल सेट-अप टाइम और ऑडियो क्वालिटी देने का दावा है। इसके अलावा यूज़र्स को एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग सर्विस के लिए अलग प्लान लेने की ज़रूरत नहीं होगी और ना ही कोई अतिरिक्त शुल्क देना होगा। वाई-फाई कॉल को किसी आम कॉल का ही दर्जा मिलेगा।

इसके अलावा रिसीवर को इस कॉल के लिए अपने फोन में वाई-फाई कॉलिंग इनबेल करने की ज़रूरत नहीं होगी। नेटवर्क को लेकर भी कोई अतिरिक्त ज़रूरत नहीं है। Airtel Wi-Fi कॉल को किसी भी अन्य नेटवर्क पर किया जा सकेगा। एक मात्र अंतर अनोखे सिंबल का है। वाई-फाई कॉलिंग के दौरान कॉल स्क्रीन पर वाई-फाई कॉल का आइकन नज़र आएगा। Airtel ग्राहक रोमिंग में भी वाई-फाई कॉल कर पाएंगे। लेकिन अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग संभव नहीं है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel WiFi Calling

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »