Airtel भारत में जल्द शुरू करेगी 5G सर्विस, गुरूग्राम में दिखाया 5G का दम

पिछले साल जनवरी में एयरटेल ने हैदराबाद में अपने 5जी नेटवर्क का लाइव डेमो किया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 मार्च 2022 18:37 IST
ख़ास बातें
  • पिछले साल जून में कंपनी ने 5जी ट्रायल गुरूग्राम में शुरू किया।
  • एयरटेल ने कपिल देव की 175 रन की पारी का स्टेडियम अनुभव जीवंत किया।
  • स्पेक्ट्रम ऑक्शन पूरा होने के बाद 2-3 महीने के भीतर ही लाएगी भारत में 5G

Airtel का कहना है कि वह देश में 5जी सर्विसेज के लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Airtel अपनी 5G सर्विसेज भारत में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। बीते दिन कंपनी ने अपने नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्क का प्रदर्शन किया, जिसके बाद इंटरव्यू में कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार जब स्पेक्ट्रम नीलामी पूरी कर लेगी, उसके तुरंत बाद कंपनी की 5जी सर्विसेज भारत में शुरू कर दी जाएंगीं। कंपनी इस कदम के माध्यम से रिलायंस जियो से आगे निकलने की कोशिश करेगी जो वर्तमान में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) के दिए गए 3,500MHz बैंड टेस्ट स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करके एक सराउंड वीडियो का प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गुरूग्राम के मानेसर में स्थित कंपनी के नेटवर्क एक्सपीरियंस सेंटर में किया गया। 

91Mobiles को दिए गए एक इंटरव्यू में सीटीओ रनदीप शेखॉन ने बताया कि एयरटेल स्पेक्ट्रम ऑक्शन पूरा होने के बाद 2-3 महीने के भीतर ही अपनी 5जी सर्विसेज को लॉन्च कर देगी। 

उन्होंने कहा, "यह कोई दौड़ नहीं है। हमें लगता है कि स्पेक्ट्रम ऑक्शन के बाद एयरटेल 5जी सर्विस लॉन्च करने के लिए तैयार है।" उन्होंने संकेत दिया कि देश में 5जी प्लान्स का टैरिफ 4जी प्लान्स के समान ही होगा। 

Airtel ने 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में कपिल देव की 175 रन की पारी का स्टेडियम अनुभव दोबारा से जीवंत करते हुए अपनी 5G क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इसने 4K वीडियो को 50 यूजर्स के लिए एक साथ प्ले किया। नेटवर्क में 200Mbps की औसत स्पीड थी और 20 मिलीसेकेंड की लेटेंसी थी। 
Advertisement

टेलीकॉम ऑपरेटर ने अपने नेक्स्ट जेनरेशन के नेटवर्क को दर्शाने के लिए कपिल देव का 5G पावर्ड होलोग्राम भी दिखाया। यह नॉन-स्टैंडअलोन (NSA) और स्टैंडअलोन (SA) मोड में 3,500MHz बैंड टेस्ट स्पेक्ट्रम में Ericsson 5G Radio पर चल रहा था।
Advertisement

पिछले साल जनवरी में एयरटेल ने हैदराबाद में अपने 5जी नेटवर्क का लाइव डेमो किया था। उसके बाद जून में कंपनी ने इसे गुरूग्राम में शुरू किया जिसमें टेस्टिंग फेज में यह 1Gbps तक की स्पीड ऑफर कर रही थी। Airtel ने देश में अपने 5जी नेटवर्क रोलआउट को मजबूत करने के लिए पिछले साल क्वालकॉम के साथ टाइ-अप भी किया था। 

Airtel की तरह Jio ने भी पिछले साल घोषणा की थी कि वह अपने 5G नेटवर्क को 1Gbps तक की स्पीड के साथ टेस्ट कर रही है। जियो के साथ इसमें Google, Intel और Qualcomm भी जुड़े हुए हैं।
Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, airtel 5g, Airtel 5G Trials, DoT, 5G in India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.