• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 28 दिनों तक डेली 1GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग वाला Airtel का सस्ता प्लान, जानें कीमत

28 दिनों तक डेली 1GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग वाला Airtel का सस्ता प्लान, जानें कीमत

यूजर यहां पर ध्यान दें कि प्लान के साथ मिलने वाले 100 SMS की लिमिट खत्म हो जाने के बाद लोकल मैसेज के लिए प्रति एसएमएस 1 रुपये का चार्ज लागू हो जाता है और एसटीडी मैसेज के लिए 1.5 रुपया प्रति एसएमएस लगता है।  

28 दिनों तक डेली 1GB  डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग वाला Airtel का सस्ता प्लान,  जानें कीमत

Airtel जल्द ही अपनी 5G सर्विसेज भी लॉन्च करने की तैयारी में है।

ख़ास बातें
  • यह प्लान कंपनी के सस्ते प्लान्स में से है।
  • प्लान की वैधता के दौरान 28GB कुल इंटरनेट डेटा मिलता है।
  • Airtel के इस प्लान में फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
विज्ञापन
Bharti Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। हाल ही कंपनी के सब्सक्राइबर बेस में इजाफा हुआ है। कंपनी साल के अंत तक अपनी 5G सर्विस कस्टमर्स के लिए लॉन्च कर सकती है। सर्विसेज के दम पर अपने कस्टमर बेस कंपनी काफी बढ़ोत्तरी की है। इसके प्लान्स कई कैटिगरी में बंटे हैं जिनमें मासिक, तिमाही और वार्षिक वैलिडिटी के ऑप्शन मिल जाते हैं। एयरटेल के बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज (Airtel Best Prepaid Recharge Plan) प्लान में से हम एक ऐसे प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो आपको कम दाम अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स देता है। इसके अलवा यह अन्य बेनिफिट्स जैसे OTT सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलो ट्यून्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करता है। 

एयरटेल RS 265 रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 265 Recharge Plan)
एयरटेल के सस्ते रिचार्ज प्लान (Airtel cheapest recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड प्लान 265 रुपये में उपलब्ध है। इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता मिलती है जिसके दौरान आपको अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के अलावा रोमिंग कॉल्स का बेनिफिट मिलता है। इसमें 28 दिन तक आपको रोजाना 1GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। कुल मिलाकर इस प्लान के साथ आपको 28GB डेटा मिलता है। हाई स्पीड इंटरनेट की डेली लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps रह जाती है। इस प्लान में आपको 28 दिनों तक रोजाना 100 फ्री एसएमएस बेनिफिट मिलता है। ये Airtel प्लान के साथ मिलने वाले बेसिक बेनिफिट्स हैं। 

एयरटेल 265 प्लान (Airtel 265 Plan) आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इस पैक में आपको एमेजॉन प्राइम वीडियो मी का फ्री ट्रायल (Amazon Prime Video ME  30 Days Free Trial) मिलता है। इसमें आप एमेजॉन प्राइम वीडियो का आनंद 30 दिनों तक मुफ्त में ले सकते हैं। 

प्लान के कई और बेनिफिट्स भी हैं। इसके साथ आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं और अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। इसमें आप Music, Hellotunes, LIVE Concerts और  Podcast का आनंद ले सकते हैं। 

यूजर यहां पर ध्यान दें कि प्लान के साथ मिलने वाले 100 SMS की लिमिट खत्म हो जाने के बाद लोकल मैसेज के लिए प्रति एसएमएस 1 रुपये का चार्ज लागू हो जाता है और एसटीडी मैसेज के लिए 1.5 रुपया प्रति एसएमएस लगता है।  प्लान से जुड़ी अन्य सभी डिटेल्स आप ऑपरेटर की ऑफिशिअल वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  11. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  12. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »