• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 30 दिनों तक डेली 2GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Aitel का सबसे सस्ता प्लान! Jio भी है पीछे

30 दिनों तक डेली 2GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Aitel का सबसे सस्ता प्लान! Jio भी है पीछे

अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है

30 दिनों तक डेली 2GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Aitel का सबसे सस्ता प्लान! Jio भी है पीछे
ख़ास बातें
  • इसमें आपको 28 नहीं, बल्कि पूरे 30 दिनों की वैधता मिलती है
  • 30 दिनों में आपको पूरा 60GB इंटरनेट इसमें मिलता है
  • इसके साथ आपको FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है
विज्ञापन
Airtel ने हाल ही में भारत में अपने नेटवर्क पर 5G सेवाएं शुरू की हैं। एयरटेल 5जी सर्विस (Airtel  5G Service) देश के 8 शहरों में शुरू की गई है। कुछ ही दिनों में यूजर्स के लिए यह सर्विस उपलब्ध हो जाएगी। अच्छी बात यह है कि फिलहाल 4G के दाम में ही 5G सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। ऐसे में आपको एयरटेल के बेस्ट प्लान्स के बारे में भी पता होना जरूरी है। आज हम आपको भारती एयरटेल का ऐसा ही एक प्लान बताने जा रहे हैं जो कीमत में कम है, लेकिन उसके फायदे अनेक हैं। 

एयरटेल Rs 319 रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 319 Recharge Plan)
एयरटेल के पॉपुलर रिचार्ज प्लान (Airtel popular recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड टैरिफ पैक 319 रुपये में उपलब्ध है। प्लान की खास बात यह है कि इसमें आपको 28 नहीं, बल्कि पूरे 30 दिनों की वैधता मिलती है। यानि कि कम कीमत में 2 दिन एक्स्ट्रा वैलिडिटी। प्लान के अंतर्गत आपको रोजाना 2 GB हाई स्पीड इंटरनेट मिलता है। यानि कि 30 दिनों में आपको पूरा 60GB इंटरनेट मिलेगा। हाई स्पीड इंटरनेट लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। इस प्लान में आपको रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। ये सभी इस प्लान के साथ मिलने वाले बेसिक बेनिफिट्स हैं। 

ऊपर दिए गए इन बेनिफिट्स के अलावा प्लान में कई एडिशनल बेनिफिट भी मिलते हैं। एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान्स में से एक इस प्लान में आपको Apollo 24|7 Circle का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा, यह एयरटेल प्लान आपको फ्री हैलो ट्यून्स (Free Hellotunes) का सब्सक्रिप्शन देता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। 

अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है, जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुनने का आनंद ले सकते हैं। इन सभी फायदों के साथ एक और फायदा यह है कि इसके साथ आपको FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप एयरटेल की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  10. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »