Aircel का 104 रुपये वाला पैक, साल भर करें 20 पैसे में एक मिनट बात

इंडस्ट्री में प्रभुत्व वाली दूसरी कंपनियों से मिल रही प्रतिद्वंदिता के चलते, एयरसेल ने सोमवार को एक नया वॉयस टैरिफ़ लॉन्च किया। इस टैरिफ़ के तहत कॉल दर 20 पैसा प्रति मिनट हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने अपने अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान पर कैशबैक के लिए अमेज़न पे के जरिए रीचार्ज करने पर अमेज़न के साथ साझेदारी की थी।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 नवंबर 2017 17:30 IST
इंडस्ट्री में प्रभुत्व वाली दूसरी कंपनियों से मिल रही प्रतिद्वंदिता के चलते, एयरसेल ने सोमवार को एक नया वॉयस टैरिफ़ लॉन्च किया। इस टैरिफ़ के तहत कॉल दर 20 पैसा प्रति मिनट हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने अपने अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान पर कैशबैक के लिए अमेज़न पे के जरिए रीचार्ज करने पर अमेज़न के साथ साझेदारी की थी।

एयरसेल 104 रुपये वाले वॉयस टैरिफ़ प्लान के तहत वॉयस कॉल के लिए 20 पैसा प्रति मिनट का शुल्क लगेगा। इस पैक की वैधता एक साल है। इसके अलावा, कम हुई कीमत एसटीडी और लोकल कॉल पर भी लागू होती है। गौर करने वाली बात है कि नया पैक सिर्फ दिल्ली सर्किल के सब्सक्राइबर के लिए है।
Advertisement

एयरसेल के उत्तर भारत क्षेत्र के प्रमुख डॉक्टर हरीश शर्मा ने एक बयान में कहा, ''20 पैसा प्रति मिनट वाले टैरिफ़ लॉन्च के साथ हमें विश्वास है कि हमारे मौज़ूदा ग्राहकों के साथ हमारा रिश्ता और मज़बूत होगा, बल्कि नए टेलीकॉम यूज़र एयरसेल को अपनी टेलीकॉम प्रोवाइडर के रूप में भी चुनेंगे।''

इससे पहले, एयरसेल ने अनलिमिटेड कॉल और हर हफ्ते 1 जीबी डेटा के साथ 88 रुपये और 199 रुपये वाले टैरिफ लॉन्च किए थे। इन दोनों टैरिफ़ की वैधता 28 दिन है। इस तरह के टैरिफ़ के साथ ही गुरुग्राम की कंपनी एयरटेल, बीएसएनएल, रिलायंस जियो और वोडाफोन जैसी कंपनियों को चुनौती देने की कोशिश कर रही है। अभी रिलायंस जियो 309 रुपये में 49 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड वॉयस कॉल ऑफर कर रही है जबकि 349 रुपये में 28 दिन के लिए एयरटेल भी यही ऑफर दे रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 20p voice tariff, Aircel, Aircel tariff, India, Telecom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.