भारत में 5G का इंतजार! यहां LG ने कर डाली 6G की सफल टेस्टिंग

LG के अनुसार, हाल के डेमो में इस्तेमाल किए गए मल्टी-चैनल एम्पलीफायर का आउटपुट 20dBm से अधिक है, जो LG और Fraunhofer HHI और IAF द्वारा उपयोग किए गए तुलना में 5dBm से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 सितंबर 2022 20:09 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ट 7 सितंबर को बर्लिन में फ्रौनहोफर हेनरिक हर्ट्ज इंस्टीट्यूट में हुआ
  • 1 टेराबिट (TB) प्रति सेकंड की 6G स्पीड को साकार करने के करीब LG
  • इस डेमो में यूज किए मल्टी-चैनल एम्पलीफायर का आउटपुट 20dBm से ज्यादा है

टेस्टिंग 7 सितंबर को बर्लिन, जर्मनी में फ्रौनहोफर हेनरिक हर्ट्ज इंस्टीट्यूट में आयोजित की गई थी

भारत में 5G की शुरुआत इस साल होने वाली है, लेकिन विदेशों में कई बड़ी कंपनियां 6G की टेस्टिंग में लगी है। 6G की सफल टेस्टिंग करने वाली कंपनियों में से एक LG है, जिसने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी दिग्गज ने 320 मीटर की दूरी पर 155 से 175 गीगाहर्ट्ज (Ghz) की फ्रीक्वेंसी रेंज में 6G टेराहर्ट्ज (THz) डेटा के वायरलेस ट्रांसमिशन और रिसेप्शन का सफल परीक्षण किया है।

LG के अनुसार, टेस्टिंग 7 सितंबर को बर्लिन, जर्मनी में फ्रौनहोफर हेनरिक हर्ट्ज इंस्टीट्यूट में आयोजित की गई थी। एलजी का कहना है कि यह इनडोर और आउटडोर दोनों शहरी परिवेशों में 6G THz के व्यावसायीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि शहरी मैक्रो सेल के लिए बेस स्टेशनों का रेफ्रेंस सेल कवरेज लगभग 250 मीटर है।

कंपनी ने आगे बताया अल्ट्रा-वाइडबैंड फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करने वाली 6G टेक्नोलॉजी की रेंज अपेक्षाकृत कम होती है और ट्रांसमिशन और रिसेप्शन के दौरान पावर लॉस हो सकता है। इस समस्या के हल के रूप में, LG, Fraunhofer HHI और Fraunhofer Institute for Applied Solid State Physics (IAF) ने मिलकर एक पावर एम्पलीफायर विकसित किया है, जो ट्रांसमिशन की पावर बढ़ाने में सक्षम है। इसके अलावा, एक रिसीवर लो-नॉइस एम्पलीफायर भी विकसित किया है, जो आने वाली सिग्नल क्वालिटी को बढ़ाता है।

LG के अनुसार, हाल के डेमो में इस्तेमाल किए गए मल्टी-चैनल एम्पलीफायर का आउटपुट 20dBm से अधिक है, जो LG और Fraunhofer HHI और IAF द्वारा उपयोग किए गए तुलना में 5dBm से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
Advertisement

LG Electronics के सीटीओ और कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ किम ब्योंग-हून ने कहा, "हमारे लेटेस्ट डेमो की सफलता के साथ, हम इनडोर और आउटडोर दोनों शहरी क्षेत्रों में 1 टेराबिट (टीबी) प्रति सेकंड की 6G स्पीड को साकार करने के करीब एक कदम आगे हैं।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.