5G ऑक्शन : Jio ने 87 हजार करोड़ खर्च करके हासिल कीं सबसे ज्‍यादा एयरवेव, Airtel, VI ने भी दी चुनौती

दुनिया भर में इस नेक्‍स्‍ट जेन नेटवर्क को सेल्फ-ड्राइविंग कारों और आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती टेक्‍नॉलजी के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अगस्त 2022 12:22 IST
ख़ास बातें
  • दूरसंचार मंत्री ने कहा, भारत का 5G कवरेज अगले 3 साल में ‘बहुत अच्छा’ होगा
  • एयरटेल ने 43 हजार करोड़ और वीआई ने 19 हजार करोड़ किए खर्च
  • गौतम अदानी की कंपनी ने करीब 215 करोड़ रुपये के एयरवेव खरीदे

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कंपनियों ने नीलामी में पेश किए गए कुल 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम में से 71 फीसदी को खरीदा।

देशभर में हाई-स्‍पीड 5G इंटरनेट पहुंचाने के लिए हो रही 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में रिलायंस जियो (Jio) सबसे ज्‍यादा खर्च करने वाली कंपनी के तौर पर उभरी है। करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये की स्‍पेक्‍ट्रम नीलामी में जियो ने लगभग 87,000 करोड़ रुपये की एयरवेव अपने नाम की हैं। भारत सरकार का लक्ष्य इस साल अक्टूबर तक 5G को देश में रोलआउट करना है। कहा जाता है कि इस तकनीक से 4G की तुलना में लगभग 10 गुना तेज डेटा स्पीड मिल सकती है। दुनिया भर में इस नेक्‍स्‍ट जेन नेटवर्क को सेल्फ-ड्राइविंग कारों और आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती टेक्‍नॉलजी के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

इस नीलामी में रिलायंस जियो के अलावा भारती एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और गौतम अडानी की कंपनी अदानी एंटरप्राइजेज की एक यूनिट ने भी बोली लगाई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कंपनियों ने नीलामी में पेश किए गए कुल 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम में से 71 फीसदी को खरीदा। 
Advertisement

नीलामी में गौतम अदानी की कंपनी की एक यूनिट भी चर्चा में रही। इसने लगभग 27 मिलियन डॉलर (करीब 215 करोड़ रुपये) के एयरवेव खरीदे। गौर करने वाली बात है कि कंपनी कस्‍टरम सर्विसेज पेश करने की योजना नहीं बना रही। इसके बजाए वह प्राइवेट 5G नेटवर्क के क्षेत्र में प्रवेश करने का लक्ष्य बना रही है। नकदी की तंगी से जूझ रहे टेलीकॉम सेक्‍टर की मदद के लिए सरकार नीलामी जीतने वालों को 20 समान वार्षिक किश्तों में बकाया राशि का भुगतान करने की अनुमति दे रही है।

एयरटेल और वोडाफोन साल 2016 से दबाव में हैं, जब Jio ने इस प्राइस वॉर की शुरुआत की थी। इस वजह से दोनों कंपनियां नुकसान देख रही थीं और पूर्व में आवंट‍ित किए गए स्‍पेक्‍ट्रम का बकाया भी था। हाल में मोबाइल डेटा की कीमतों में बढ़ोतरी से एयरटेल को मुनाफे में वापस आने में मदद मिली है।
Advertisement

बात करें नीलामी की, तो जियो के बाद सबसे ज्‍यादा स्‍पेक्‍ट्रम एयरटेल और वोडाफोन ने खरीदे हैं। इन कंपनियों ने क्रमश: 5.4 अरब डॉलर (करीब 43,000 करोड़ रुपये) और 2.4 अरब डॉलर (करीब 19,000 करोड़ रुपये) के स्पेक्ट्रम हासिल किए। एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में दूरसंचार मंत्री ने कहा कि हम समझते हैं कि खरीदा गया स्पेक्ट्रम देश के सभी सर्कलों को कवर करने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि भारत का 5G कवरेज अगले तीन साल में ‘बहुत अच्छा' होगा। नीलामी के दौरान तमाम चिंताओं के बावजूद टेलीकॉम कंपनियों ने आक्रामक तरीके से बोली लगाई।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.