8,720mAh बैटरी, 6GB रैम, 13MP कैमरा वाला Xiaomi Pad 5 टैबलेट 10 मिनट में सोल्ड आउट

Xiaomi Pad 5 का इस तरह से 10 मिनट में सोल्ड आउट होना यह बताता है कि कोरोना महामारी के दौरान किस तरह से टैबलेट जैसी डिवाइसेज की मांग बढ़ी है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 सितंबर 2021 13:40 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 5 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 11 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है।
  • इसमें रियर में फ्लैश के साथ 13MP का कैमरा है।
  • Mi Pad 5 में 8720mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है।

शाओमी ने Xiaomi Pad 5 की सेल के लिए 24 घंटे का समय निर्धारित किया था।

Xiaomi Pad 5 टैबलेट गुरूवार 23 सितम्बर को सेल पर गया और यह केवल 10 मिनट से भी कम समय में पूरी तरह से सोल्ड आउट हो गया। कंपनी ने 15 सितंबर को यूरोप में इसे पेश किया था। शाओमी ने सेल के लिए 24 घंटे का समय अनुमानित किया था और सेल 24 घंटे के लिए निर्धारित थी। मगर कंपनी के अनुमान के बिल्कुल विपरीत यह मात्र 10 मिनट में सोल्ड आउट हो गया। जाहिर है कि कंपनी ने डिवाइस में कस्टमर्स की रुचि का सही से अंदाजा नहीं लगाया। इससे साबित होता है कि इसकी डिमांड मार्केट में बहुत ज्यादा है। 
 

Xiaomi Pad 5 Price

Xiaomi Pad 5 को शाओमी ने 299 यूरो (लगभग 25 हजार रुपये) में पेश किया है। Gizmochina में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi Pad 5 का इस तरह से 10 मिनट में सोल्ड आउट होना यह भी बताता है कि कोरोना महामारी के दौरान किस तरह से टैबलेट जैसी डिवाइसेज की मांग बढ़ी है। हालांकि Xiaomi Pad 5 की सेल के दौरान इसकी कितनी यूनिट बिकीं इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। स्लीक डिजाइन, अच्छे हार्डवेयर और पॉकेट फ्रेंडली प्राइसिंग ने भी इसकी सेल में अच्छा खासा योगदान दिया क्योंकि कस्टमर्स को डिवाइस काफी अफॉर्डेबल लगी। 
 

Xiaomi Pad 5 Specifications

इसकी स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi Pad 5 में 2560x1600 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ 11 इंच की बड़ी LCD स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है। यह 275 ppi पिक्सल डेन्सिटी के साथ आती है। इसका कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 1500:1 है। टैबलेट में स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर दिया गया है जो इसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। साथ ही इसमें 6 जीबी की रैम भी है। डिवाइस को दो स्टोरेज ऑप्शन्स में लाया गया है जिसमें 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन हैं। 
 
Xiaomi Pad 5 के कैमरा फीचर्स भी कस्टमर्स को लुभाते हैं। इसमें रियर में फ्लैश के साथ 13MP का कैमरा है। सेल्फी के लिए फ्रंट में सिंगल 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। साथ ही इसमें फेसअनलॉक फीचर भी है। साउंड के लिए डिवाइस में 4 इनबिल्ट स्पीकर भी दिए गए हैं। Mi Pad 5 में 8720mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह नए MIUI For Pad ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। MIUI फॉर पैड में कस्टम इनपुट मेथड्स, स्प्लिट स्क्रीन, छोटी विंडो, पैरेलल विंडो और अन्य फंक्शन हैं।
Advertisement

फिलहाल टैबलेट की बिक्री फिर से कब शुरू होगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालाँकि इच्छुक ग्राहक इसके प्रोडक्ट पेज पर “Notify Me”  बटन पर क्लिक करके इसके लिए आने वाली सेल की नोटिफिकेशन को ऑन कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.