शाओमी मी पैड 3 टैबलेट 30 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2016 17:32 IST
ख़ास बातें
  • मी पैड 3 की शुरुआती कीमत करीब 20,000 रुपये हो सकती है
  • इस टैबलेट में 7.9 इंच स्क्रीन हो सकता है
  • मी पैड 3 में मेटल बॉडी दिए जाने की उम्मीद है
शाओमी चीन में 30 दिसंबर को अपना नया मी पैड 3 टैबलेट लॉन्च कर सकती है। ख़बरें हैं कि कंपनी अपने पिछले टैबलेट वेरिएंट की तुलना में नए टैबलेट में कई अपग्रेड देगी। इनमें एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है जो डिवाइस में फ्रंट पर दिया जा सकता है।

कथित मी पैड 3 के 128 जीबी वेरिएंट को 1,999 चीनी युआन  (करीब 20,000 रुपये) और 256 जीबी वेरिएंट को 2,299 चीनी युआन (करीब 22,500 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। चीनी कंपनी द्वारा मी पैड 3 के लिए 99 चीनी युआन (करीब 1,000 रुपये) वाला एक मैग्नेटिकक कीबोर्ड भी लॉन्च करने की उम्मीद है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी मी पैड 3 में 9.7 इंच डिस्प्ले होगा जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 2048x1536 पिक्सल होगा। इस डिवाइस में 2.6 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर इंटेल एम3-7वाई30 प्रोसेसर व  जीबी एलपीडीडीआर3 रैम दिया जा सकता है। इस टैबलेट को 128 जीबी व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। शाओमी मी पैड 2 की तरह ही इसे एंड्रॉयड और विंडोज़ दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। शाओमी मी पैड 3 का विंडोज़ 10 पर चलने वाला एक विंडोज़ मॉडल भी लॉन्च किया जा सकता है। इस टैबलेट में मेटल बॉडी और 8290 एमएएच की बैटरी हो सकती है। कैमरे की बात करें तो टैबलेट में 16 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन का डाइमेंशन 239.5x164.5x6.08 मिलीमीटर और वज़न 380 ग्राम होगा।

याद दिला  दें कि, शाओमी ने अपना पहला मी पैड टैबलेट 2014 में चीन में लॉन्च किया था। और इसे पिछले साल भारत में 12,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया गया था। टैबलेट के दामों में इस साल कटौती भी की गई।
Advertisement

कंपनी ने पिछले साल शाओमी मी पैड 2 टैबलेट लॉन्च किया जो एंड्रॉयड पर चलता है। 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,300 रुपये) जबकि 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,500 रुपये) है। इस टैबलेट का विंडोज़ 10 पर चलने वाला एक 64 जीबी वेरिएंट भी लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत एंड्रॉयड पर चलने वाले 64 जीबी वेरिएंट जितनी ही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.