Xiaoku Tablet 2S लॉन्च हुआ 12GB रैम, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

यह 7000एमएएच बैटरी के साथ आता है।

Xiaoku Tablet 2S लॉन्च हुआ 12GB रैम, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

Xiaoku Tablet 2S में 10.1 इंच का ब्लैक डायमंड फुल लेमिनेटेड डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
  • टैबलेट में 12 जीबी रैम दी गई है और 128 जीबी की स्टोरेज है।
  • यह 7000एमएएच बैटरी के साथ आता है।
विज्ञापन
Cube की ओर से Xiaoku Tablet 2S को पेश किया गया है। टैबलेट में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इसे ब्लैक डायमंड फुल लैमिनेटेड डिस्प्ले कहा है। टैबलेट में 12 जीबी रैम दी गई है और 128 जीबी की स्टोरेज है। यह 7000एमएएच बैटरी के साथ आता है। इंटरनल स्टोरेज के लिए 128 जीबी स्पेस इसमें दिया गया है। टैबलेट में कई AI मॉडल्स का सपोर्ट भी दिया गया है जिसमें Wenxin Yiyan और KIMI CHAT भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaoku Tablet 2S price

Xiaoku Tablet 2S की कीमत 649 युआन (लगभग 7,500 रुपये) है। कंपनी ने इसे चीन में पेश किया है। टैबलेट की सेल 10 जुलाई से शुरू होगी। 
 

Xiaoku Tablet 2S specifications

Xiaoku Tablet 2S में 10.1 इंच का ब्लैक डायमंड फुल लेमिनेटेड डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह कंटेंट व्यूइंग का रिच एक्सपीरियंस दे सकता है। टैबलेट में कंपनी ने बड़ी बैटरी दी है जो कि 7000mAh की है। रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। कंपनी ने टैबलेट के लिए इसका कस्टमाइज वर्जन इसमें इस्तेमाल किया है। 

यह कई तरह के फीचर्स के साथ आता है जिसमें मल्टी विंडो स्प्लिट स्क्रीन, रीडिंग मोड, और आई प्रोटेक्शन मोड (eye protection mode) भी दिया गया है। टैबलेट में कई AI मॉडल्स का सपोर्ट भी दिया गया है। जिसमें Wenxin Yiyan और KIMI CHAT भी शामिल हैं। कंपनी ने प्रोसेसर के डिटेल्स अभी तक नहीं दिए हैं। इससे पहले कंपनी ने साल की शुरुआत में Xiaoku Tablet 2 Lite लॉन्च किया था। इस टैबलेट में Unisoc T606 प्रोसेसर दिया था। जिसके साथ में 4 जीबी रै, और 128 जीबी स्टोरेज दी गई थी। बहुत संभव है कि नए टैबलेट में भी यही प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  5. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  7. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  8. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »