10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Vivo Pad 5c में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस टैबलेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े PPT Assistant जैसे कुछ फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जुलाई 2026 20:53 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है
  • Vivo Pad 5c में फोर-स्पीकर पैनोरैमिक साउंड सिस्टम है
  • यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है

इस टैबलेट में फोर-स्पीकर पैनोरैमिक साउंड सिस्टम है

Photo Credit: Vivo

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Vivo ने बुधवार को नया टैबलेट लॉन्च किया है। Vivo Pad 5c में 12.1 इंच डिस्प्ले 2.8K रिजॉल्यूशन के साथ है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। इस टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। Vivo Pad 5c में फोर-स्पीकर पैनोरैमिक साउंड सिस्टम है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस टैबलेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। Vivo Pad 5c में फोर-स्पीकर पैनोरैमिक साउंड सिस्टम है।  इस टैबलेट के स्पसिफिकेशंस हाल ही में पेश किए गए iQOO Pad 5c के समान हैं। 

Vivo Pad 5c का प्राइस

चीन में लॉन्च किए गए इस टैबलेट के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,699 (लगभग 37,800 रुपये), 8 GB + 256 GB का CNY 2,999 (लगभग 42,000 रुपये) और 12 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का CNY 3,499 (लगभग 48,000 रुपये) का है। Vivo Pad 5c की बिक्री चीन में कंपनी की वेबसाइट के जरिए की जाएगी। इस टैबलेट को ब्लू, ग्रीन और ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Vivo Pad 5c के स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 12.1 इंच डिस्प्ले 2.8K रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। इस टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Vivo Pad 5c में फोर-स्पीकर पैनोरैमिक साउंड सिस्टम है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस टैबलेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े PPT Assistant जैसे कुछ फीचर्स मिलते हैं। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, 3.5 mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Vivo Pad 5c की 10,000 mAh की बैटरी 44 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट का साइज 266.43 × 192 × 6.62 mm और भार लगभग 584 ग्राम का है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.