Vivo Pad 3 में होंगे 4 RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स, 10,000mAh की बैटरी 

इस टैबलेट को को Pad 3 Pro की तुलना में कम स्पेसिफिकेशंस के साथ लाया जा सकता है। इसका प्राइस भी Pad 3 Pro से कम हो सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जून 2024 19:27 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष मार्च में कंपनी ने Pad 3 Pro को पेश किया था
  • इसका प्राइस Pad 3 Pro से कम हो सकता है
  • इस टैबलेट के लिए चीन में प्री-ऑर्डर 28 जून से शुरू होंगे

यह रिब्रांडेड iQoo Pad 2 हो सकता है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Vivo का Pad 3 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी की चीन में वेबसाइट पर लिस्टेड है। हालांकि, इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। इसके RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स की पुष्टि हो गई है। इस वर्ष मार्च में कंपनी ने Pad 3 Pro को पेश किया था। 

Vivo Pad 3 को Pad 3 Pro की तुलना में कम स्पेसिफिकेशंस के साथ लाया जा सकता है। इसका प्राइस भी Pad 3 Pro से कम हो सकता है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले और बैक पैनल के ऊपर दाएं कोने में कुछ उठा हुआ सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। यह Cold Star Grey, Spring Tide Blue और Thin Purple कलर्स में है। Vivo की वेबसाइट पर लिस्टिंग से इसके चार RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स होने का पता चल रहा है। इनमें 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB शामिल हैं। कंपनी ने इनके प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है। इस टैबलेट के लिए चीन में प्री-ऑर्डर 28 जून से शुरू होंगे। 

यह रिब्रांडेड iQoo Pad 2 हो सकता है। इसका डिजाइन और वेरिएंट्स iQoo के टैबलेट के समान हैं। पिछले महीने iQoo Pad 2 चीन में पेश किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। इसकी 10,000 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट का 12.05 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें आठ स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम है। इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और LED फ्लैश है। इस टैबलेट के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

चीन में iQoo Pad 2 के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 2,499 (लगभग 24,000 रुपये), 8 GB + 256 GB का CNY 2,799 (लगभग 32,000 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 3,099 (लगभग 35,000 रुपये) और 12 GB + 512 GB का CNY 3,399 (लगभग 39,000 रुपये) का है। Vivo का T3 Lite 5G जल्द ही देश में लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष मार्च में कंपनी ने T3 5G को पेश किया था। T3 Lite का मुकाबला Realme Narzo N65 5G और Realme C65 5G से होगा। इसका डिजाइन T3 5G के समान हो सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x1968 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 4

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.05 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9300+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1968x2800 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  3. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  5. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  6. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  7. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  8. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  9. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.