Samsung जल्द ला रही Galaxy Tab Active 5 Pro, Galaxy Tab S10 FE जैसे धांसू टैबलेट, और फोन! लीक में खुलासा

Samsung की ओर से जल्द ही कई प्रोडक्ट्स मार्केट में पेश किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 फरवरी 2025 12:53 IST
ख़ास बातें
  • Samsung आने वाले दिनों में कई प्रोडक्ट्स मार्केट में उतार सकती है।
  • Tab Active5 Pro में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट आ सकता है।
  • Galaxy XCover7 Pro रग्ड स्मार्टफोन भी जल्द हो सकता है लॉन्च।

Samsung Galaxy Tab Active 5 में 8 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung की ओर से जल्द ही कई प्रोडक्ट्स मार्केट में पेश किए जा सकते हैं। इनमें कई मॉडल्स पहले रिलीज हो चुके डिवाइसेज के सक्सेसर होंगे। इन्हें लेकर लेटेस्ट लीक सामने आए हैं। लीक हुए डिवाइसेज में Galaxy Tab Active5 Pro, Galaxy XCover7 Pro, Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE+ आदि नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कंपनी के इन डिवाइसेज के बारे में क्या जानकारी सामने आ रही है। 

Samsung आने वाले दिनों में कई प्रोडक्ट्स मार्केट में उतार सकती है। सबसे पहले बात टैबलेट्स की करते हैं जिसमें Galaxy Tab Active5 Pro भी शामिल (via) होगा। इससे पहले कंपनी ने इसका बेस मॉडल लॉन्च किया था जो कि Galaxy Tab Active5 के नाम से पेश किया गया था। अब इसी का सक्ससेर मॉडल कंपनी लॉन्च करने की तैयारी में बताई गई है। Tab Active5 Pro में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह टैबलेट दो तरह के वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें Wi-Fi-only और 5G मॉडल शामिल होगा। 

Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE+ के बारे में भी लेटेस्ट लीक सामने आया है। इन दोनों ही टैबलेट्स में Samsung का Exynos 1580 SoC देखने को मिल सकता है। टैबलेट्स को कंपनी दोनों ही वर्जन में पेश कर सकती है जिसमें Wi-Fi-only और 5G वर्जन शामिल होगा। इसी के साथ कंपनी के रग्ड स्मार्टफोन भी मार्केट में लॉन्च करने वाली है। यह Galaxy XCover7 Pro होगा जिसके बारे में कुछ डिटेल्स सामने आए हैं। 

Galaxy XCover7 Pro रग्ड स्मार्टफोन इससे पहले लॉन्च हुए Galaxy XCover7 का सक्सेसर होगा। इस अपकमिंग फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। जबकि वनिला मॉडल में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट दिया है। अपकमिंग फोन MIL-STD-810H सर्टीफिकेशन के साथ आ सकता है। इसमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP रेटिंग भी देखने को मिलेगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  3. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
  4. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  2. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  3. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  4. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  7. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  9. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  10. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.