Samsung Galaxy Tab S6 और Galaxy Watch Active 2 इस दिन होंगे लॉन्च

नए टीज़र और ब्लॉग में Samsung Galaxy Tab S6 और Galaxy Watch Active 2 की झलक मिलती है। लेकिन कहीं भी इन डिवाइस के नाम का ज़िक्र नहीं है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 31 जुलाई 2019 16:41 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी टैब एस6 को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
  • गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 को 5 अगस्त को पेश किया जाएगा
  • गैलेक्सी टैब एस6 में दो रियर कैमरे हैं
Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Plus फोन से 7 अगस्त को पर्दा उठाया जाएगा। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि 7 अगस्त को होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Galaxy Tab S6 और Galaxy Watch Active 2 को भी लॉन्च किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं होने वाला। इन्हें 7 अगस्त से पहले लॉन्च कर दिया जाएगा। सैमसंग ने नया टीज़र ज़ारी किया है जिससे गैलेक्सी टैब एस6 और गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 के डिजाइन की ओर इशारा मिलता है। साथ में इनके लॉन्च की तारीख के बारे में भी पता चलता है।

नए टीज़र और ब्लॉग में सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 और गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 की झलक मिलती है। लेकिन कहीं भी इन डिवाइस के नाम का ज़िक्र नहीं है। वीडियो का टाइटल है, 'The New Galaxy Tab & Watch'। क्लिप में सैमसंग के एस पेन स्टायलस को गैलेक्सी टैब एस6 के पिछले हिस्से पर चिपकते हुए दिखाया गया है।
Advertisement

आधिकारिक टीज़र से खुलासा हुआ है कि गैलेक्सी टैब एस6 को 31 जुलाई को भारतीय समयानुसार 7.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 को 5 अगस्त को पेश किया जाएगा। याद रहे कि गैलेक्सी नोट 10 से 7 अगस्त को पर्दा उठना है। ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि नए डिवाइस आज के जेनरेशन की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

देखा जाए तो दोनों डिवाइस के बारे में कुछ भी छिपा नहीं है, कीमत और उपलब्धता को छोड़कर। Galaxy Watch Active 2 के बारे में जानकारी कई बार लीक हो चुकी है। इस डिवाइस की वास्तविक तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।
Advertisement

टीज़र क्लिप से पता चलता है कि गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 में हार्ट रेट सेंसर होगा। संभवतः EKG मॉनीटर। साथ में किनारे तक जाने वाला ग्लास वॉचफेस।
Advertisement

आधिकारिक टीजर में सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 को ज्यादा दिखाया गया है। यह टैबलेट डुअल रियर कैमरा सेटअप, मैगनेटिक सपोर्ट वाले कीबोर्ड और पिछले हिस्से पर चिपकने वाले एस पेन के साथ आएगा। टीज़र में दोनों डिवाइस टर्न्ड ऑफ नज़र आ रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Galaxy Tab S6, Galaxy Watch Active 2

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  9. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.