• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy Tab S9 Series Launched: 14.6 इंच डिस्‍प्‍ले, 16GB रैम, 11200mAh बैटरी से लैस हैं नए टैबलेट

Samsung Galaxy Tab S9 Series Launched: 14.6 इंच डिस्‍प्‍ले, 16GB रैम, 11200mAh बैटरी से लैस हैं नए टैबलेट

Samsung Galaxy Tab S9 Series Launched : नई सीरीज का बेस मॉडल Tab S9 है, जिसमें 11 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है। बाकी मॉडलों में 12.4 इंच और 14.6 इंच का डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy Tab S9 Series Launched: 14.6 इंच डिस्‍प्‍ले, 16GB रैम, 11200mAh बैटरी से लैस हैं नए टैबलेट

Photo Credit: Samsung

Galaxy Tab S9 सीरीज के लिए सैमसंग ने कई एक्‍सेसरीज जैसे- बुक कवर कीबोर्ड को पेश किया है।

ख़ास बातें
  • ‘गैलेक्‍सी अनपैक्‍ड 2023 इवेंट’ में लॉन्‍च हुए नए सैमसंग टैबलेट
  • ये अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर से लैस हैं
  • 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्‍टोरेज है नए टैबलेट में
विज्ञापन
‘गैलेक्‍सी अनपैक्‍ड 2023 इवेंट' में सैमसंग ने अपनी नई टैबलेट सीरीज को लॉन्‍च कर दिया है। Samsung Galaxy Tab S9, Galaxy Tab S9+ और Galaxy Tab S9 Ultra को पेश किया गया है। यह पिछले साल फरवरी में लॉन्‍च की गई Galaxy Tab S8 सीरीज की सक्‍सेसर है। सैमसंग के नए टैबलेट अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 पर चलते हैं और पानी व धूल से सुरक्षा देने वाली IP68 रेटिंग के साथ आते हैं। नई सीरीज का बेस मॉडल Tab S9 है, जिसमें 11 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है। बाकी दोनों मॉडलों में क्रमश: 12.4 इंच और 14.6 इंच का डिस्प्ले है। S पेन भी इनके साथ बंडल किया गया है। 

तीनों मॉडल बेज और ग्रेफाइट शेड में पेश किए गए हैं। Tab S9 को 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 12GB + 256GB वेरिएंट में लाया गया है। Tab S9+ को 12GB+256GB और 12GB+512GB वेरिएंट्स में पेश किया गया है। Galaxy Tab S9 Ultra को 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+1TB वेरिएंट्स में लाया गया है। 

Galaxy Tab S9 सीरीज के लिए सैमसंग ने कई एक्‍सेसरीज जैसे- बुक कवर कीबोर्ड, बुक कवर कीबोर्ड स्लिम, स्मार्ट बुक कवर, आउटडोर कवर, नोटपेपर स्क्रीन और प्राइवेसी स्क्रीन को भी पेश किया है। 
 

Samsung Galaxy Tab S9 के स्पेसिफिकेशन

Tab S9 एंड्रॉयड ओएस 13 पर चलता है, जिसमें कंपनी के वन यूआई टैब की लेयर है। Tab S9 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग ने इस टैब को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर की ताकत दी है, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम जोड़ी गई है। 

Tab S9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। एलईडी फ्लैश भी दिया गया ह। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है।
galaxy

Tab S9 में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड से (1TB तक) तक बढ़ाया जा सकता है। यह 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस से लैस है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Tab S9 सीरीज के सभी मॉडलों में क्वाड स्टीरियो स्पीकर हैं, जिनमें AKG का साउंड और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट है। तीनों मॉडलों में Knox सिक्‍योरिटी दी गई है। सैमसंग ने DeX मोड में भी सुधार किया है, जिसके जरिए टैब और विंडो मोड में स्विच किया जाताा है। ये टैब S पेन सपोर्ट के साथ आते हैं और IP68 रेटिंग से लैस हैं। 

Tab S9 में 8,400mAh की बैटरी है। इसके वाई-फाई वेरिएंट का वजन 498 ग्राम और 5जी वेरिएंट का वजन 500 ग्राम है।
 

Samsung Galaxy Tab S9+ स्पेसिफिकेशन

Tab S9+ के सॉफ्टवेयर स्‍पेसिफ‍िकेशन Tab S9 जैसे ही हैं। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 12.4 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। यह टैब भी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है और 12 जीबी तक रैम दी गई है। 

Tab S9+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जहां 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर दिया गया है। सेल्‍फी कैमरा 12  मेगापिक्सल का है। 
galaxy
इसमें 512GB तक इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड से 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह टैब 5G, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के साथ आता है। अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें है।

Tab S9+ में 10,090mAh की बैटरी है। इसके वाई-फाई वेरिएंट का वजन 581 ग्राम और 5G वेरिएंट का वजन 586 ग्राम है।
 

Samsung Galaxy Tab S9 Ultra के स्पेसिफिकेशन

Tab S9 Ultra भी एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड वन यूआई पर चलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 14.6 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है। इस टैब में भी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसके साथ 16GB तक रैम दी गई है। 

Tab S9 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं जो पंच होल के अंदर हैं। 

Tab S9 Ultra में 1TB तक इंटरनल स्टोरेज है। यह 5जी, एलटीई, वाई-फाई 6, वाई-फाई डायरेक्ट ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें है। गैलेक्सी टैब S9 अल्ट्रा में 11,200mAh की बैटरी है। इसके वाई-फाई वेरिएंट का वजन 732 ग्राम और 5जी मॉडल का वजन 737 ग्राम है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले11.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2560x1600 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 12
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 6-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8000 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »