Samsung Galaxy Tab S7+ और Galaxy Tab S7 लॉन्च, दो रियर कैमरे व एस पेन सपोर्ट से हैं लैस

Samsung Galaxy Tab S7+ और Galaxy Tab S7 की भारतीय कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 अगस्त 2020 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S7+ और Galaxy Tab S7 में 256 जीबी तक स्टोरेज
  • दोनों टैबलेट्स में मौजूद है स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर
  • गैलेक्सी टैब एस7+ की बैटरी 10,090 एमएएच की

Samsung Galaxy Tab S7+ और Galaxy Tab S7 को भारत लाए जाने की जानकारी नहीं

Samsung Galaxy Tab S7+ और Galaxy Tab S7 को Apple iPad Pro और Microsoft  Surface Pro 7 के प्रतिद्वंदी के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। गैलेक्सी टैब एस7 एलसीडी पैनल के साथ आता है, जबकि गैलेक्सी टैब एस7+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस है। Samsung ने एक नया बुक कवर कीबोर्ड भी डिजाइन किया है, जिसमें एक बिल्ट-इन ट्रैकपैड दिया गया है। यह इनहांस्ड प्रोडक्टिविटी एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसके अलावा गैलेक्सी टैब एस7 और गैलेक्सी एस7+ AKG द्वारा तैयार किए गए चार स्पीकर्स और Dolby Atmos साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इन टैबलेट्स में डुअल रियर कैमरा भी दिया गया है। इन सब के साथ सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 सीरीज़ वाई-फाई और वाई-फाई + 4जी व वाई-फाई + 5जी कनेक्टिविटी विकल्प के साथ आती है।
 

Samsung Galaxy Tab S7, Galaxy Tab S7+ price, availability details

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 699 (लगभग 62,000 रुपये) है, जबकि इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 779 (लगभग 69,100 रुपये) है। Galaxy Tab S7 4G के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 799 (लगभग 70,900 रुपये) है और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 879 (लगभग 78,000 रुपये) है।
Advertisement

दूसरी ओर Samsung Galaxy Tab S7+ के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 899 (लगभग 79,700 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 979 (लगभग 86,800 रुपये) है। गैलेक्सी टैब एस7+ में 5जी मॉडल भी शामिल हैं, जिसकी शुरुआती कीमत EUR 1,099 (लगभग 97,500 रुपये) है, यह कीमत टैब के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। टैबलेट के टॉप-एंड 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,179 (लगभग 1,04,600 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो आपको इसमें तीन विकल्प मिलेंगे जो हैं- मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक ब्रॉन्ज़ और मिस्टिक सिल्वर।

Samsung Galaxy Tab S7 और Galaxy Tab S7+ की भारतीय कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
Advertisement

गैलेक्सी टैब एस7 सीरीज़ के अलावा, Samsung ने Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ-साथ फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 2 5G भी लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने Galaxy Watch 3 Smartwatch और Galaxy Buds Live earbuds से भी पर्दा उठाया है।
 

Samsung Galaxy Tab S7 specifications, features

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, जिसमें 11 इंच का WQXGA (2,560x1,600 पिक्सल) LTPS TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 274 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी है। यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 1 टीबी तक दिया गया है।
Advertisement

फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए इस टैबलेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का। कैमरा सेटअप के साथ एक एलईडी फ्लैश और ऑटोफोकस सपोर्ट भी दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 इम्प्रूव्ड एस पेन सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें 9 मिलीसेकेंड की लेटेंसी है। आपको बता दें, Galaxy Note 20 Ultra में भी एस पेन नौ मिलीसेकंड की लेटेंसी के साथ आता है। यह एयर गेस्चर को सपोर्ट करता है, जिसका इस्तेमाल टैब पर ड्रॉइंग व नोट्स लिखने में किया जा सकता है।
Advertisement

सैमसंग ने कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G(वैकल्पिक), वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि दिए हैं। इसके अलावा सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। टैबलेट एक वायरलेस DeX  सपोर्ट के साथ आता है, जो कि मिनी डेस्कटॉप जैसा अनुभव प्रदान करता है।
Advertisement

गैलेक्सी टैब एस7 में जान फूंकने देने वाली 7,040 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज पर तीन घंटे का वीडियो प्लेबैक प्रदान करती है। इसके अलावा क्विक चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। 253.8x165.4x6.34mm के इस टैब का भार 495 ग्राम है।
 

Samsung Galaxy Tab S7+ specifications, features

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7+ में 12.4 इंच का WQXGA+ (2,800x1,752 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 287 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। इसके अलावा टैब स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर, 8 जीबी LPDDR5X रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज से लैस है। इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 1 टीबी तक दिया गया है।

एस7 की तरह ही एस7+ भी डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इस टैब का सेल्फी कैमरा भी 8 मेगापिक्सल का ही है।

सैमसंग ने इसमें भी एस पेन सपोर्ट के साथ एयर गेस्चर और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस स्टायलस इंटीग्रेशन दिया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G और 4G (वैकल्पिक) के साथ-साथ वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद हैं। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और मैगनेटोमीटर शामिल हैं। इसके अलावा, टैबलेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

गैलेक्सी टैब एस7+ में एस7 से बड़ी बैटरी मौजूद है, इसकी बैटरी 10,090 एमएएच की है, जो सिंगल चार्ज पर 4 घंटे का वीडियो प्लेबैक प्रदान करती है। इसके अलावा इसमें 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है, हालांकि इसके बॉक्स में 15 वॉट का चार्जर दिया गया है। 285x185x5.7mm के इस टैब का भार 590 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.40 इंच

प्रोसेसर

1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x1752 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10090 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.