Samsung Galaxy Tab S10 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, 2025 की शुरुआत में होगी लॉन्च!

Samsung की कथित अपकमिंग टैबलेट सीरीज को लेकर लीक्स आने लगे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मई 2024 14:08 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Tab S10 Plus के तीन मॉडल नम्बर सामने आए हैं।
  • Galaxy Tab S10 Ultra का मॉडल नम्बर SM-X926B बताया गया है।
  • Galaxy Tab S10 Ultra ग्लोबल मॉडल नम्बर के साथ नजर आया है।

Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज को कंपनी ने जुलाई 2023 में लॉन्च किया था।

Photo Credit: Samsung

Samsung अपनी टैबलेट सीरीज में नए Galaxy Tab S10 Plus और Galaxy Tab S10 Ultra पर कथित रूप से काम कर रही है। टैबलेट्स के बारे में कंपनी की ओर से अधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। लेकिन इनके बारे में लीक्स आने लगे हैं। इससे पहले लाइनअप में Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज को कंपनी ने लॉन्च किया था। अब सक्सेसर सीरीज के मॉडल नम्बर लीक हो गए हैं। 
 

Samsung Galaxy Tab S10 Plus, Tab S10 Ultra

Samsung की कथित अपकमिंग टैबलेट सीरीज को लेकर लीक्स आने लगे हैं। Android Headlines की ओर से इसके मॉडल नम्बर का खुलासा किया गया है। Galaxy Tab S10 Plus के तीन मॉडल नम्बर सामने आए हैं। ये मॉडल नम्बर SM-X828U, SM-X826B और SM-X826N है। वहीं, Galaxy Tab S10 Ultra का मॉडल नम्बर SM-X926B बताया गया है। 

Galaxy Tab S10 का मॉडल नम्बर अभी तक सामने नहीं आया है। मॉडल नम्बर से इनके बारे में एक और जानकारी यह मिलती है कि टैबलेट्स कौन से मार्केट्स में लॉन्च होंगे। Galaxy Tab S10 Plus को कंपनी अमेरिका, कोरिया की मार्केट में लॉन्च करेगी। साथ ही यह एक ग्लोबल लॉन्च होगा। Galaxy Tab S10 Ultra ग्लोबल मॉडल नम्बर के साथ नजर आया है। 

यहां पर इनके लॉन्च टाइमलाइन के बारे में भी बताया गया है। अनुमान है कि कंपनी इन टैबलेट्स को 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकती है। इस लिहाज से टैबलेट के लॉन्च में काफी समय लग सकता है। कयास संगत भी लगता है क्योंकि सैमसंग अपने टैबलेट्स को लगभग 1.5 साल के अंतराल पर लॉन्च करती आई है। Samsung Galaxy Tab S9 को कंपनी ने जुलाई 2023 में लॉन्च किया था। 

Samsung Galaxy Tab S9 एंड्रॉयड ओएस 13 पर चलता है, जिसमें कंपनी के वन यूआई टैब की लेयर है। Tab S9 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग ने इस टैब को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर की ताकत दी है, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम जोड़ी गई है। Tab S9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  2. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  3. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
  4. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
  2. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  3. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  4. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  5. सरकार की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से चमक सकते हैं भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
  6. iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
  7. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  8. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  9. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.