Samsung Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra हुए FCC पर स्पॉट! 45W फास्ट चार्जिंग फीचर का खुलासा

टैबलेट सीरीज में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 अगस्त 2024 16:15 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही टैबलेट्स को FCC सर्टीफिकेशन में स्पॉट किया गया है।
  • दोनों ही टैबलेट्स के WiFi, और सेल्युलर मॉडल यहां लिस्टेड हैं।
  • Galaxy Tab S10+ में 45W फास्ट चार्जिंग फीचर भी यहां बताया गया है।

Samsung Galaxy Tab S9 में 11 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung की अपकमिंग टैबलेट सीरीज Galaxy Tab S10 पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में आ गई है। कंपनी जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है। रिलीज डेट को लेकर कंपनी ने भले ही कोई खुलासा नहीं किया हो, लेकिन विभिन्न सर्टीफिकेशंस में टैबलेट मॉडल्स को स्पॉट किया जा रहा है। अब Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra को एक नया सर्टीफिकेशन प्राप्त हुआ है। यहां पर इन दोनों टैबलेट मॉडल्स के बारे में कुछ स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। 

Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra लॉन्च से पहले एक सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आए हैं। दोनों ही टैबलेट्स को FCC सर्टीफिकेशन में स्पॉट किया गया है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट की मानें तो दोनों ही टैबलेट्स के WiFi, और सेल्युलर मॉडल यहां लिस्टेड हैं। Galaxy Tab S10+ के सेल्युलर मॉडल और WiFi वर्जन के मॉडल नम्बर क्रमश: SM-X820 और SM-X820U हैं। जबकि Galaxy Tab S10 Ultra का मॉडल नम्बर SM-X920 है।

सैमसंग के Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra टैबलेट्स में S Pen सपोर्ट भी बताया गया है। जिसका मॉडल नम्बर EJ-PX710 मेंशन किया गया है। Galaxy Tab S10+ में 45W फास्ट चार्जिंग फीचर भी यहां बताया गया है। Samsung Galaxy Tab S10+ इससे पहले कंपनी के सपोर्ट पेज पर भी देखा जा चुका है। 

इसके अलावा इन टैबलेट्स के बारे में कई लीक्स अभी तक सामने आ चुके हैं। जिनके आधार पर इनके कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिल जाती है। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra टैबलेट्स के प्रोसेसर की बात करें तो एक पॉपुलर बेंचमार्क प्लेटफॉर्म की लिस्टिंग में इसकी जानकारी मिलती है। 
Advertisement

टैबलेट सीरीज में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट देखने को मिल सकता है। लेकिन संभावना यह भी जताई गई है कि Galaxy Tab S10 Ultra को कंपनी Snapdragon 8 Gen 3 के साथ पेश कर सकती है। सीरीज में 45W फास्ट चार्जिंग फीचर की बात भी इससे पहले लीक्स में सामने आ चुकी है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक ऐसे किसी भी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.