Samsung के Galaxy Tab S10 Lite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसमें 10.9 इंच WUXGA+ (1,320 × 2,112 पिक्सल्स) TFT डिस्प्ले 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 सितंबर 2025 16:39 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में कंपनी ने इस टैबलेट को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था
  • सैमसंग के Galaxy Tab S10 Lite के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • यह टैबलेट Android 15 पर चलता है

इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है

दक्षिण कोरिया की डिवाइसेज मेकर Samsung के Galaxy Tab S10 Lite की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। हाल ही में कंपनी ने इस टैबलेट को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था। कंपनी ने बताया है कि Samsung Galaxy Buds 3 FE की भी जल्द बिक्री शुरू की जाएगी। 

Samsung Galaxy Tab S10 Lite का प्राइस, उपलब्धता

इस टैबलेट के केवल Wi-Fi वाले 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 30,999 रुपये और केवल Wi-Fi वाले 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 40,999 रुपये का है। Samsung Galaxy Tab S10 Lite के 5G कनेक्टिविटी वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 35,999 रुपये का है। इसके 5G एनेबल्ड वेरिएंट को 45,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैबलेट की बिक्री देश में सैमसंग की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए की जाएगी। इसे Silver, Grey और Red कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Samsung Galaxy Tab S10 Lite के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 10.9 इंच WUXGA+ (1,320 × 2,112 पिक्सल्स) TFT डिस्प्ले 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसका डिस्प्ले सैमसंग की Vision Booster टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट के साथ है। Samsung Galaxy Tab S10 Lite में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1380 दिया गया है। इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग के Galaxy Tab S10 Lite के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह टैबलेट Android 15 पर चलता है। 

Advertisement

Samsung Galaxy Tab S10 Lite में कनेक्टिविटी के लिए  5G, Bluetooth और Wi-Fi के विकल्प हैं। यह टैबलेट Circle to Search जैसे कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े टूल्स को सपोर्ट करता है। इसमें Goodnotes, Clip Studio Paint, LumaFusion और Notion जैसे कुछ थर्ड-पार्टी प्रोडक्टिविटी ऐप्स के लिए भी सपोर्ट है। Samsung Galaxy Tab S10 Lite में 8,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस टैबलेट का साइज 165.8 × 254.3 × 6.6 mm और भार लगभग 524 ग्राम है। इस महीने की शुरुआत में सैमसंग ने Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra को लॉन्च किया था। ये टैबलेट Android 15-बेस्ड One UI 8 पर चलते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  2. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  3. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  4. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  5. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  6. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  7. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  9. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.