Redmi Pad 2 Pro टैबलेट जल्द ही सभी मार्केट्स में पेश किया जा सकता है। Redmi Pad 2 Pro कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। यहां पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में पोस्ट किया है। टैबलेट में 12.1 इंच का 2.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। Redmi Buds 8 Pro के बारे में भी लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
पिछले वर्ष कंपनी ने Redmi Pad को पेश किया था। हालांकि, Redmi ने Pad Pro को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि नहीं की है। इस टैबलेट में 12.1 इंच 2.5K (2,560 x 1,600 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz रिफ्रेश रेट और 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है