Redmi Pad 2 Pro 5G टैबलेट 8GB रैम, 12000mAh बैटरी और बड़े डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Pad 2 Pro 5G भारत में लॉन्च हुआ है, जिसमें 12,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जनवरी 2026 13:14 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad 2 Pro 5G में 12,000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग
  • 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट
  • Snapdragon 7s Gen 4 चिप और 5G सपोर्ट

Redmi Pad 2 Pro को भारत में 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Redmi

Redmi Pad 2 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो अभी तक ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध था। नए Redmi टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 12,000mAh बैटरी है, जो 33W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें स्टोरेज को भी 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट का Wi-Fi + 5G मॉडल दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जबकि Wi-Fi ओनली मॉडल को केवल एक ही कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन से लैस आता है। Redmi ने Pad 2 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया है।

Redmi Pad 2 Pro 5G specifications

Redmi Pad 2 Pro 5G में 12.1-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 2.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। पैनल को TÜV Rheinland Flicker Free और Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिला है, यानी कंपनी के मुताबिक, लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम दबाव पड़ेगा। Redmi Pad 2 Pro में क्वाड-स्पीकर सेटअप है, जिसमें दो स्पीकर ऊपर और दो नीचे लगाए गए हैं। यह सेटअप Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 300% ऑडियो बूस्ट दिया गया है, जिससे टैबलेट का साउंड आउटपुट और भी लाउड और क्रिस्टल-क्लियर सुनाई देगा।

Advertisement

Redmi Pad 2 Pro को पावर देने का काम Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का है, जिसे 8GB RAM और स्टोरेज के लिए 128GB/256GB ऑप्शंस के साथ जोड़ा गया है। इतना ही नहीं, इसमें एक डेडिकेटेड MicroSD कार्ड स्लॉट भी है, जिससे यूजर स्टोरेज को 2TB तक एक्सपैंड कर सकते हैं।

फोटोग्राफी और वीडियो कॉल्स के लिए टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो LED फ्लैश के साथ आता है। इसका कैमरा मॉड्यूल पिल-शेप डिजाइन में है। वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए इसमें फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, हालांकि कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन अलग से हाईलाइट नहीं किए।

Redmi Pad 2 Pro में एक बड़ी 12,000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी घंटों तक वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और मल्टीटास्किंग संभाल सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। खास बात यह है कि यह टैबलेट 27W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है, यानी जरूरत पड़ने पर इसे पावर बैंक की तरह इस्तेमाल करके दूसरे गैजेट्स को चार्ज किया जा सकता है।

Advertisement

इसमें Google Gemini AI Assistant दिया गया है। इसके अलावा इसमें Xiaomi HyperConnect फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से यूजर आसानी से अपने मल्टीपल डिवाइस कनेक्ट और मैनेज कर सकते हैं। यह टैबलेट Redmi Pad Pen स्टाइलस और कीबोर्ड अटैचमेंट को सपोर्ट करता है, जिससे नोट्स बनाना, स्केचिंग करना और कामकाज आसान हो जाता है। कंपनी ने इस टैबलेट में क्लासिक 3.5mm हेडफोन जैक को बरकरार रखा है।

Redmi Pad 2 Pro 5G price in India, availability

Redmi Pad 2 Pro को भारत में 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जिसमें इसका Wi-Fi-only 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन मिलेगा। वहीं, Wi-Fi + 5G मॉडल में 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 25,999 और 8GB + 256GB की कीमत 27,999 रुपये है। Redmi Pad 2 Pro 5G को ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शंस में बेचा जाएगा।

Advertisement

Redmi Pad 2 Pro 5G की भारत में सेल 12 जनवरी को शुरू होगी। ग्राहक इसे Xiaomi ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स व अन्य पार्टनर रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीद सकेंगे। लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो ICICI, Axis या SBI Bank के क्रेडिट कार्ड के जरिए प्रोडक्ट को खरीदने पर 2,000 रुपये की फ्लैट छूट मिलेगी, जिससे Redmi Pad 2 Pro 5G की शुरुआती इफेक्टिव कीमत 20,999 रुपये हो जाएगी।

Redmi Pad 2 Pro 5G में डिस्प्ले कैसा है?

इस टैबलेट में 12.1-इंच का 2.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और TÜV Rheinland Flicker Free सर्टिफिकेशन को सपोर्ट करता है।

Redmi Pad 2 Pro 5G की बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स क्या हैं?

इसमें 12,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Advertisement

Redmi Pad 2 Pro 5G में कौन सा प्रोसेसर मिलता है?

टैबलेट Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर काम करता है।

क्या Redmi Pad 2 Pro 5G में स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है?

हां, इसमें MicroSD कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिससे स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Redmi Pad 2 Pro 5G की भारत में कीमत और सेल डेट क्या है?

इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है और इसकी बिक्री भारत में 12 जनवरी से शुरू होगी, जिसमें बैंक ऑफर के तहत 2,000 रुपये तक की छूट मिलेगी।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.