RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 'RGB Liquid Cooling' टेक्नोलॉजी दी जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जून 2026 23:55 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में 185 Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा
  • RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में 9.06 इंच OLED पैनल मिलेगा
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए RedMagic Gaming Tablet 3 Pro की जगह लेगा

इसके डिस्प्ले में अपग्रेडेड X10 ल्युमिनेसेंट मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर ZTE के सब-ब्रांड RedMagic का नया गेमिंग टैबलेट जल्द लॉन्च किया जाएगा। RedMagic Gaming Tablet 5 Pro के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस टैबलेट में 185 Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए RedMagic Gaming Tablet 3 Pro की जगह लेगा। 

RedMagic Gaming Tablet 5 Pro को 30 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। इस टैबलेट में 9.06 इंच OLED पैनल 185 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले में अपग्रेडेड X10 ल्युमिनेसेंट मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसका डिजाइन RedMagic के पिछले गेमिंग टैबलेटस के समान दिख रहा है। RedMagic Gaming Tablet 5 Pro को सिल्वर और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Advertisement

इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 'RGB Liquid Cooling' टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इस वर्ष जनवरी में Red Magic 11 Air को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया था। गेमिंग पर फोकस्ड इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच 1.5K (2,688 × 1,216 पिक्सल्स ) फुल स्क्रीन डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका डिस्प्ले Star Shield Eye Protection Technology 2.0, DC डिमिंग, PWM डिमिंग और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है।  यह Android 16 पर बेस्ड RedMagic OS 11.0 पर चलता है। इसमें कंपनी का RedCore R4 गेमिंग चिप है। 

इस स्मार्टफोन में Cube Sky Engine 3.0, बिल्ट-इन PC एम्युलेटर, 520 Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ शोल्डर ट्रिगर बटन जैसे गेमिंग से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए डुअल एक्टिव कूलिंग फैन और वेपर चैंबर के साथ ICE Magic Cooling System है। यह स्मार्टफोन NFC और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल फंक्शन को भी सपोर्ट करता है। Red Magic 11 Air की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.