Oppo Pad Air 6 चीन में लॉन्च हो गया है। इसमें 12.1 इंच का 2.8K 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 7360 Super प्रोसेसर और 10,050mAh बैटरी मिलती है।
Photo Credit: Oppo
Oppo Pad Air 6 में MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट दिया गया है
Oppo ने चीन में अपना नया टैबलेट Oppo Pad Air 6 लॉन्च कर दिया है। नए टैबलेट में 12.1 इंच का 2.8K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7360 Super प्रोसेसर, 12GB तक RAM और 10,050mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी ने इसे Wi-Fi और 5G दोनों वेरिएंट में पेश किया है। इसके अलावा टैबलेट में 33W फास्ट चार्जिंग, क्वाड स्पीकर और 8MP के फ्रंट और रियर कैमरे दिए गए हैं।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
Oppo Pad Air 6 में 12.1 इंच का 2.8K LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,800 x 1,980 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। इसमें 7:5 आस्पेक्ट रेशियो, 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 540Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। यह 100 प्रतिशत sRGB और 98 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है। Oppo Pad Air 6 में 10,050mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 8MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों कैमरों से 1080p रिजॉल्यूशन पर 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Arm Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। टैबलेट में 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इसका 5G वेरिएंट microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी देता है।
बेहतर ऑडियो के लिए इसमें चार स्पीकर और दो माइक्रोफोन दिए गए हैं। टैबलेट Android 17 आधारित ColorOS 17 पर काम करता है और Face Unlock सपोर्ट करता है। इसका वजन करीब 603 ग्राम और मोटाई 6.89mm है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट मिलता है।
Oppo Pad Air 6 की कीमत चीन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए CNY 3,099 (करीब ₹44,000) रखी गई है। वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 (करीब ₹49,000) है। इसका Soft Light डिस्प्ले वर्जन CNY 3,799 (करीब ₹54,000) में मिलेगा।
टॉप वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 3,999 (करीब ₹56,000) है। इसके Soft Light वर्जन की कीमत CNY 4,299 (करीब ₹61,000) है। टैबलेट की बिक्री चीन में 20 नवंबर से Oppo ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। कंपनी ने इसे Encounter Blue और Starlight Silver कलर ऑप्शन में पेश किया है। फिलहाल Oppo ने इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी