Oppo Pad Air 2 लॉन्‍च होगा 23 नवंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स!

Oppo Pad Air 2 : नया टैब पिछले साल आए Oppo Pad Air का सक्‍सेसर होगा।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 नवंबर 2023 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Pad Air 2 को 23 को किया जाएगा लॉन्‍च
  • यह टैब ओपो की नई स्‍मार्टफोन सीरीज के साथ होगा लॉन्‍च
  • ओपो ने नए टैब के स्‍पेक्‍स को टीज करना शुरू किया

लॉन्‍च से ठीक पहले ओपो ने इस टैब के डिजाइन और स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस को टीज करना शुरू कर दिया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo का नया टैबलेट Oppo Pad Air 2 अगले हफ्ते चीन में लॉन्‍च होने जा रहा है। यह टैब ओपो की नई स्‍मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 11 के साथ लाया जाएगा। नया टैब पिछले साल आए Oppo Pad Air का सक्‍सेसर होगा। लॉन्‍च से ठीक पहले ओपो ने इस टैब के डिजाइन और स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस को टीज करना शुरू कर दिया है। यह मोटे डिस्‍प्‍ले बेजल्‍स और गोल कॉर्नर के साथ दो अलग-अलग शेड्स में नजर आता है। टैब का डिजाइन काफी हद तक ‘ओपो पैड एयर' और ‘वनप्‍लस पैड गो' के जैसा है। एक टिप्‍सटर ने इस पैड की कीमत और प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस को भी लीक किया है। 

कंपनी ने अपने ऑफ‍िशियल वीबो हैंडल पर Oppo Pad Air 2 के चीन में आने का ऐलान किया है। लॉन्च इवेंट 23 नवंबर को भारतीय समय के अनुसार रात 11:30 बजे से शुरू होगा। इसी इवेंट में Oppo Reno 11 और Oppo Reno 11 Pro को भी पेश किया जाएगा। ओपो ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म के जरिए नए टैब के डिजाइन और डिस्प्ले के बारे में ज्‍यादा जानकारी दी है। 

कहा जाता है कि Oppo Pad Air 2 को OnePlus Pad Go रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्‍च किया जाएगा। इस आधार पर जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन का दावा है कि चीन में इसकी कीमत CNY 1,000 (लगभग 11,500 रुपये) के आसपास होगी। इस टैबलेट को 2K रेजॉलूशन वाले 11.4 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है। कहा जाता है कि टैब में MediaTek Helio G99 SoC की ताकत है और 8,000mAh की बैटरी से लैस है। 

अगर Oppo Pad Air 2,  OnePlus Pad Go का रीब्रांड है, तो इसे उसी के प्राइस पॉइंट पर लॉन्‍च किया जा सकता है। भारत में वनप्लस पैड गो की कीमत वाई-फाई मॉडल के लिए 19,999 रुपये से शुरू होती है। बात करें पिछले साल आए Oppo Pad Air की तो उसे 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 16,999 रुपये में लॉन्‍च किया गया था। 
Advertisement

 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.35 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G99

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2408x1720 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp display, stylus support
  • Good build quality
  • Long battery life
  • Good sound quality
  • Bad
  • No 3.5mm headphone jack
  • Not recommended for productivity
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.36 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7100 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  2. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  3. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  4. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  5. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  6. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  8. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  9. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.