Oppo Pad 3 टैबलेट में होगी 16GB रैम, 3K डिस्प्ले, 67W चार्जिंग!

बेस वेरिएंट 8GB रैम के साथ आने की बात टिप्स्टर ने कही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 मई 2024 18:15 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Pad 3 में 12 इंच LCD डिस्प्ले आने वाला है।
  • टैबलेट में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट बताया गया है।
  • साथ में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

Oppo Pad 2 में 11.61 इंच IPS LCD डिस्प्ले है

Oppo Pad 3 कंपनी द्वारा लेटेस्ट टैबलेट के रूप में बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस पिछले कुछ समय से लगातार लीक हो रहे हैं। अब इस अपकमिंग टैबलेट के बारे में एक और लीक सामने आया है जिसमें इसके मेन स्पेसिफिकेशंस फिर से लीक हो गए हैं। टैबलेट में 12 इंच का डिस्प्ले बताया गया है। यह एक LCD पैनल कहा गया है। जिसमें कि 3K रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा। इसके अलावा भी कई और स्पेक्स का खुलासा यहां किया गया है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Oppo Pad 3 का लॉन्च नजदीक कहा जा सकता है। यह Oppo Pad 2 का सक्सेसर टैबलेट होगा। अब चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस के बारे में खास जानकारी दी है। टिप्स्टर के मुताबिक Oppo Pad 3 में 12 इंच LCD डिस्प्ले आने वाला है। इसमें 3K रिजॉल्यूशन होने की बात कही है। टैबलेट में रिफ्रेश रेट भी ऊंचे दर्जे का होगा जो कि टिप्स्टर ने 144Hz बताया है। टैबलेट में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट बताया गया है। जिसके साथ में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

हालांकि बेस वेरिएंट 8GB रैम के साथ आने की बात टिप्स्टर ने कही है। यहां बैटरी कैपिसिटी भी बताई गई है जो कि 9510mAh की होगी। इसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। ओप्पो पैड 3 को लेकर इससे पहले भी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इसमें मेटल बिल्ड के साथ यूनीबॉडी डिजाइन बताया जा चुका है। 

Oppo Pad 2 में 11.61 इंच IPS LCD डिस्प्ले है और रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह टैबलेट MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट से लैस है। Oppo Pad 2 के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। Oppo Pad 2 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है। इस टैबलेट में 9,510mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x2800 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9,510 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹30000 वाले स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, मिल रहे सस्ते
  2. Flipkart Freedom Sale में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे ₹25000 में आने वाले बेस्ट 43 इंच स्मार्ट टीवी
  3. Flipkart Freedom सेल में मात्र ₹399 से खरीदें 10,000mAh बैटरी वाले धांसू पावरबैंक
  4. Flipkart Freedom Sale: ₹5000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17, देखें डील
  5. 12 हजार सस्ता खरीदें 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Motorola फोन, सबसे धांसू ऑफर
  6. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  8. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  9. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.