OnePlus Pad Go: Rs 6,000 के बंपर डिस्काउंट पर मिल रहा है 11.35 इंच डिस्प्ले और 8000mAh बैटरी वाला वनप्लस टैबलेट!

OnePlus Pad Go, 11.35 इंच डिस्प्ले और MediaTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ अब Amazon पर भारी डिस्काउंट में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2025 16:53 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad Go अब Amazon Sale में 6,000 रुपये तक सस्ता
  • 11.35 इंच 90Hz डिस्प्ले और 8,000mAh बैटरी का साथ आता है टैबलेट
  • MediaTek Helio G99 SoC और 8GB RAM से है लैस

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Pad Go को भारत में अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया गया था। आज टैबलेट को लॉन्च हुए दो वर्ष बीत गए हैं, लेकिन अपने प्राइस सेगमेंट में यह अभी भी तगड़ा प्रतिद्वंदी माना जाता है। 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ इसका 11.35 इंच डिस्प्ले 2,408 x 1,720 पिक्सल रिजॉल्यूशन लेकर आता है। टैबलेट को पावर देने का काम MediaTek Helio G99 SoC के पास है और पावर बैकअप 8000mAh बैटरी से मिलता है। अब, इस टैबलेट पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आपके पास इसे लॉन्च प्राइस की तुलना में कम से कम 6,000 रुपये सस्ता खरीदने का मौका है।

OnePlus Pad Go price, deal details

OnePlus Pad Go के (वाई-फाई ओनली) 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट का शुरुआती लॉन्च प्राइस 19,999 रुपये था, लेकिन Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान इसे 16,999 रुपये, यानी 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इतना ही नहीं, 1,000 रुपये का अमेजन डिस्काउंट कूपन दिया जा रहा है और यदि ग्राहक इसे SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए फुल स्वाइप में खरीदेंगे तो उन्हें 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा ऑफ मिलेगा, जो इसकी कुल इफेक्टिव कीमत को 13,999 रुपये पर ले जाएगा। टैबलेट को LTE मॉडल्स और अन्य स्टोरेज ऑप्शंस में भी खरीदा जा सकता है।

OnePlus Pad Go specifications

OnePlus Pad Go में 11.35 इंच (2,408 x 1,720 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz के टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। पैनल की पीक ब्राइटनेस 400 nits है। प्रोसेसर MediaTek Helio G99 SoC है, जिसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज को जोड़ा गया है। OnePlus Pad Go में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टैबलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ आता है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

OnePlus Pad Go 8,000mAh की बैटरी से लैस है, जो 33W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। इस टैबलेट में ऑडियो के लिए Omnibearing Sound Field और Dolby Atmos सपोर्ट करने वाले क्वाड स्पीकर्स शामिल हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2 और USB Type-C पोर्ट है। साइज का बात करें, तो लंबाई, चौड़ाई और थिकनेस 255 x 188 x 6.89 mm और वजन लगभग 532 ग्राम है।

Advertisement

OnePlus Pad Go की भारत में कीमत कितनी है?

Wi-Fi 8GB + 128GB वेरिएंट की इफेक्टिव कीमत Amazon Sale में 13,999 रुपये है। वहीं, LTE मॉडल के बेस वेरिएंट को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

OnePlus Pad Go में कौन सा प्रोसेसर है?

OnePlus Pad Go में MediaTek Helio G99 SoC लगा है।

OnePlus Pad Go के डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट क्या हैं?

OnePlus Pad Go में 11.35 इंच डिस्प्ले 2,408 x 1,720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग के साथ आता है।

Advertisement

OnePlus Pad Go के बैटरी और चार्जिंग स्पेसिफिकेशन क्या है?

OnePlus Pad Go 8,000mAh बैटरी है, जो 33W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है।

OnePlus Pad Go के कैमरा स्पेसिफिकेशन क्या हैं?

OnePlus Pad Go में रियर और फ्रंट दोनों में 8MP कैमरा, EIS सपोर्ट के साथ आता है।

OnePlus Pad Go में कनेक्टिविटी ऑप्शन कौन-कौन से हैं?

OnePlus Pad Go में Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2 और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन शामिल है।

Advertisement

OnePlus Pad Go का वजन और साइज क्या है?

OnePlus Pad Go 255 x 188 x 6.89 mm साइज और लगभग 532 ग्राम वजनी है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.35 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G99

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2408x1720 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.