OnePlus Pad 3 Mini: कॉम्पैक्ट गेमिंग टैबलेट ला रहा है वनप्लस! स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

टिप्सटर ने बताया है कि OnePlus एक कॉम्पैक्ट गेमिंग टैबलेट पर काम कर रहा है, जो हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अगस्त 2025 13:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad 3 Mini में मिलेगा Snapdragon 8 Elite 2
  • OnePlus का टैबलेट Red Magic और Xiaomi Pad Mini को देगा टक्कर
  • सितंबर में Snapdragon 8 Elite 2 के आने के बाद टैबलेट की एंट्री की उम्मीद

OnePlus Pad Lite (ऊपर फोटो में) को हाल ही में बजट टैबलेट के रूप में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: OnePlus

OnePlus जल्द ही गेमिंग टैबलेट मार्केट में हलचल मचाने वाला है। लेटेस्ट लीक की मानें तो कंपनी एक कॉम्पैक्ट लेकिन हाई-एंड Android टैबलेट पर काम कर रही है, जिसे संभवतः "OnePlus Pad 3 Mini" नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह भी दावा किया किया गया है कि इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट होगा, जो इसे एक पावरफुल मोबाइल गेमिंग डिवाइस बना देगा।

चीन के जाने-माने टिप्सटर Smart Pikachu के Weibo पोस्ट के जरिए यह जानकारी सामने आई है। टिप्सटर ने बताया है कि OnePlus एक कॉम्पैक्ट गेमिंग टैबलेट पर काम कर रहा है, जो हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। इससे पहले एक और टिप्सटर ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि OnePlus का एक छोटा फ्लैगशिप टैबलेट और एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट फोन डेवलप हो रहे हैं।

Advertisement

बताया जा रहा है कि इस टैबलेट को "OnePlus Pad 3 Mini" नाम दिया जा सकता है और इसे OnePlus के अपकमिंग कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन, संभवतः "OnePlus 15T" के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.3-इंच की OLED स्क्रीन होने की उम्मीद है।

अगर ये डिवाइस लॉन्च होता है तो यह मार्केट में Red Magic Astra, iQOO के फ्लैगशिप टैबलेट और Xiaomi Pad Mini (Redmi K Pad) जैसे प्रोडक्ट्स को सीधा टक्कर देगा। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए Snapdragon 8 Elite 2 जैसे चिपसेट के साथ यह टैबलेट पावर और पोर्टेबिलिटी का कॉम्बिनेशन बन सकता है।

फिलहाल इस टैबलेट की लॉन्च डेट को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं है, लेकिन Qualcomm के Snapdragon 8 Elite 2 के सितंबर 2025 में आने की उम्मीद है। ऐसे में OnePlus Pad 3 Mini भी उसके तुरंत बाद लॉन्च हो सकता है।

Advertisement

OnePlus Pad 3 Mini क्या है?

यह OnePlus का अपकमिंग कॉम्पैक्ट गेमिंग टैबलेट हो सकता है जिसमें हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे।

इसमें कौन सा प्रोसेसर मिलेगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट होगा।

क्या इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म है?

नहीं, लेकिन Snapdragon 8 Elite 2 के सितंबर में आने के बाद इसका लॉन्च संभव है।

Advertisement

यह टैबलेट किन डिवाइसेज को टक्कर देगा?

Red Magic Astra, Xiaomi Pad Mini और iQOO के नए टैबलेट को टक्कर दे सकता है।

क्या इसके साथ नया OnePlus फोन भी आएगा?

हां, OnePlus 15T नाम का एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन भी साथ लॉन्च हो सकता है।

क्या टैबलेट में गेमिंग को ध्यान में रखते हुए फीचर्स होंगे?

हां, रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक गेमिंग-केंद्रित डिवाइस होगा जिसमें OxygenOS ऑप्टिमाइजेशन हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.